Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर ममता बनर्जी का संदेश

सभी भाषाओं को समान सम्मान देने का संकल्प

21 Feb 2026

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर ममता बनर्जी का संदेश

कोलकाता। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक भावनात्मक संदेश साझा किया। उन्होंने दुनिया भर की सभी भाषाओं के लोगों को सम्मान अर्पित करते हुए सभी भाषा-शहीदों और भाषा आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी।
ममता बनर्जी ने अपने संदेश में कहा कि वे केवल रवींद्रनाथ, नजरुल, सुकांत और जीवनानंद की बंगला भाषा पर ही नहीं, बल्कि दुनिया की हर भाषा का समान रूप से सम्मान करती हैं। उन्होंने इसे गर्व की बात बताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में हिंदी, संथाली, कुरुख, कुड़माली, नेपाली, उर्दू, राजबंशी, कामतापुरी, पंजाबी और तेलुगु जैसी भाषाओं को सरकारी मान्यता दी गई है। साथ ही सादरी भाषा के विकास के लिए भी प्रयास किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हिंदी अकादमी, राजबंशी भाषा अकादमी, कामतापुरी भाषा अकादमी और संथाली अकादमी की स्थापना की गई है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने की बात कही कि राज्य का प्रत्येक भाषाभाषी व्यक्ति अपनी मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त कर सके।
अपने संदेश के अंत में ममता बनर्जी ने एक बार फिर संकल्प दोहराया कि किसी भी भाषा पर यदि हमला होता है, तो सभी मिलकर उसके खिलाफ खड़े होंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी भाषाएं समान रूप से सम्माननीय हैं।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर ममता बनर्जी का संदेश
सभी भाषाओं को समान सम्मान देने का संकल्प





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News