Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

नववर्ष 2026 और कल्पतरु उत्सव पर ममता बनर्जी का संदेश

उन्होंने अपने संदेश में सभी से हमेशा मुस्कुराते रहने और नए साल को खुशी के साथ मनाने का आह्वान किया।

01 Jan 2026

नववर्ष 2026 और कल्पतरु उत्सव पर ममता बनर्जी का संदेश

कोलकाता। नववर्ष के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर देश-प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में सभी से हमेशा मुस्कुराते रहने और नए साल को खुशी के साथ मनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लिखा कि यह खुशी और उल्लास का दिन है और सभी को नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई। उन्होंने बताया कि इस खास मौके पर वह अपने द्वारा लिखा और स्वरबद्ध किया गया एक गीत सभी के साथ साझा कर रही हैं। इस गीत को प्रसिद्ध गायक इंद्रनील सेन ने अपनी आवाज़ दी है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने एक अलग पोस्ट में पवित्र कल्पतरु उत्सव के अवसर पर भी सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व आस्था और विश्वास का प्रतीक है और इस पावन अवसर पर वह सभी के सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।

ममता बनर्जी के इन संदेशों को सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने साझा किया और नववर्ष के साथ-साथ कल्पतरु उत्सव की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नववर्ष 2026 और कल्पतरु उत्सव पर ममता बनर्जी का संदेश
उन्होंने अपने संदेश में सभी से हमेशा मुस्कुराते रहने और नए साल को खुशी के साथ मनाने का आह्वान किया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News