Please wait
बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic

नए राज्यपाल को ममता बनर्जी का संदेश -बंगाल उनसे प्यार करता है जो बंगाल से प्यार करते हैं

इस पर राज्यपाल आरएन रवि ने कहा कि पश्चिम बंगाल भारत की बौद्धिक और सांस्कृतिक राजधानी रहा है

12 Mar 2026

नए राज्यपाल को ममता बनर्जी का संदेश -बंगाल उनसे प्यार करता है जो बंगाल से प्यार करते हैं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के रूप में आरएन रवि ने गुरुवार को शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनसे मुलाकात के दौरान कहा कि “बंगाल उनसे प्यार करता है जो बंगाल से प्यार करते हैं।”
समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने नए राज्यपाल का स्वागत करते हुए उन्हें पारंपरिक अंगवस्त्र पहनाया। इसी दौरान उन्होंने यह संदेश भी दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल और बंगाली सभी भाषाई पृष्ठभूमि के लोगों का सम्मान करते हैं। यहां सभी लोग शांति से साथ रहते हैं। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बंगाल उनसे प्यार करता है जो बंगाल से प्यार करते हैं। यह बंगालियों की विशेषता है।
इस पर राज्यपाल आरएन रवि ने कहा कि पश्चिम बंगाल भारत की बौद्धिक और सांस्कृतिक राजधानी रहा है।
वहीं, राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि मुख्यमंत्री का यह बयान नए राज्यपाल के लिए एक सूक्ष्म राजनीतिक संदेश भी है। उनका मानना है कि राज्य सचिवालय और राजभवन के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध तभी संभव हैं जब राज्य के हितों या राज्य सरकार के कामकाज के विपरीत कोई कदम नहीं उठाया जाए।
उल्लेखनीय है कि, तृणमूल कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में राजभवन और राज्य सरकार के बीच टकराव का इतिहास रहा है। यह स्थिति जगदीप धनखड़ के राज्यपाल रहने के दौरान शुरू हुई थी, जो बाद में देश के उपराष्ट्रपति बने। इसके बाद पूर्व राज्यपाल सीवी आनंद बोस के कार्यकाल में भी यह जारी रहा।
नए राज्यपाल आरएन रवि ने पूर्व राज्यपाल सीवी आनंद बोस का स्थान लिया है, जिन्होंने 5 मार्च की शाम अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उसी शाम रवि को उनका उत्तराधिकारी घोषित किया गया। रवि बुधवार को कोलकाता पहुंचे थे, जबकि बोस अपने गृह राज्य केरल लौट गए।
पिछले लगभग डेढ़ दशक में रवि दूसरे ऐसे पूर्व खुफिया ब्यूरो प्रमुख हैं जिन्हें पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है। इससे पहले वर्ष 2011 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व खुफिया ब्यूरो प्रमुख और पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एमके नारायणन को राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नए राज्यपाल को ममता बनर्जी का संदेश
इस पर राज्यपाल आरएन रवि ने कहा कि पश्चिम बंगाल भारत की बौद्धिक और सांस्कृतिक राजधानी रहा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News