Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग आया तो ममता का समर्थन

ममता बनर्जी और विपक्ष अगर सीईसी के खिलाफ प्रस्ताव लाते भी हैं, तो सबसे बड़ी चुनौती 'नंबर गेम' की है

03 Feb 2026

संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग आया तो ममता का समर्थन

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त  के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाने के संकेत दिए हैं। ममता ने साफ किया है कि अगर कांग्रेस या राहुल गांधी इस तरह का प्रस्ताव लाते हैं, तो तृणमूल कांग्रेस इस पर अपनी पार्टी के भीतर चर्चा करेगी और समर्थन दे सकती है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट जाने के सवाल पर उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। राजनीतिक गलियारों में इस बयान के बाद चर्चा शुरू हो गई है कि क्या विपक्ष वाकई सीईसी को हटाने के लिए संसद का दरवाजा खटखटाएगा? आखिर इसकी प्रक्रिया है?
संविधान के अनुच्छेद 324(5) के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की प्रक्रिया वही है, जो सुप्रीम कोर्ट के किसी जज को हटाने की है। यह प्रक्रिया काफी जटिल और लंबी होती है। इसे महाभियोग जैसी प्रक्रिया कहा जाता है। इसके लिए मिसविहैवियर या अक्षमता का आरोप साबित होना जरूरी शर्त है।भारत के इतिहास में आज तक किसी भी मुख्य चुनाव आयुक्त को महाभियोग की प्रक्रिया द्वारा उनके पद से नहीं हटाया गया है। 1990 के दशक में टी।एन। शेषन के कड़े फैसलों को लेकर राजनीतिक दलों में भारी नाराजगी थी। उस वक्त उनके खिलाफ महाभियोग लाने की चर्चाएं बहुत गरम हुई थीं, लेकिन कभी प्रस्ताव पेश नहीं किया गया। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस वी। रामास्वामी (1993) के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव संसद में लाया गया था और जांच समिति ने उन्हें दोषी भी पाया था। लेकिन लोकसभा में वोटिंग के दौरान कांग्रेस ने वोट नहीं किया, जिससे प्रस्ताव गिर गया और वे हटने से बच गए।
ममता बनर्जी और विपक्ष अगर सीईसी के खिलाफ प्रस्ताव लाते भी हैं, तो सबसे बड़ी चुनौती 'नंबर गेम' की है। प्रस्ताव को पास कराने के लिए संसद के दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होती है, जो वर्तमान में एनडीए सरकार के प्रचंड बहुमत को देखते हुए विपक्ष के पास नहीं है। ऐसे में यह कदम कानूनी से ज्यादा 'राजनीतिक दबाव' बनाने वाला साबित हो सकता है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग आया तो ममता का समर्थन
ममता बनर्जी और विपक्ष अगर सीईसी के खिलाफ प्रस्ताव लाते भी हैं, तो सबसे बड़ी चुनौती 'नंबर गेम' की है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News