Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

ममता बनर्जी की गिरफ्तारी होनी चाहिए, कानून से ऊपर कोई नहीं - अग्निमित्रा पाल

राज्य की राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस की वर्तमान परिस्थितियां उसके पिछले कार्यों का परिणाम हैं

04 Jun 2026

ममता बनर्जी की गिरफ्तारी होनी चाहिए, कानून से ऊपर कोई नहीं - अग्निमित्रा पाल

पश्चिम बर्दवान। पश्चिम बंगाल महिला व शिशु कल्याण तथा शहरी विकास मंत्री अग्निमत्रा पाल ने गुरुवार को आसनसोल के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कानून और संविधान से ऊपर कोई नहीं है तथा यदि किसी ने कानून का उल्लंघन किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
बिधाननगर पुलिस द्वारा तृणमूल कांग्रेस नेता अरुप विश्वास को पूछताछ के लिए बुलाए जाने और उनके थाने में उपस्थित नहीं होने के सवाल पर अग्निमित्रा पाल ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किया, जनता का पैसा लूटा और विभिन्न घोटालों में शामिल रहे, वे जांच एजेंसियों की कार्रवाई शुरू होते ही बीमार पड़ जाते हैं। भाजपा ऐसे सभी मामलों पर नजर रखे हुए है और कानून अपना काम करेगा। जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किया है, चाहे वह ममता बनर्जी हों, अरुप विश्वास, फिरहाद हाकिम हों या मोल्ला तृणमूल कांग्रेस का कोई अन्य नेता, सभी को एक दिन जनता और कानून के सामने जवाब देना होगा।
सिलीगुड़ी साइबर थाने में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि संविधान की शपथ लेने के बाद किसी भी जनप्रतिनिधि को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए जो देश के हितों के खिलाफ हों। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री समय-समय पर ऐसे बयान देती रही हैं जिनसे देश की छवि को नुकसान पहुंचता है और विरोधी देशों को बल मिलता है।
भाजपा विधायक ने कहा कि बालाकोट एयर स्ट्राइक, बीएसएफ और चुनाव आयोग जैसे राष्ट्रीय मुद्दों पर भी ममता बनर्जी ने कई बार विवादास्पद टिप्पणियां की हैं।
अग्निमित्रा ने कहा आप देश विरोधी बातें नहीं कर सकते। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब यह नहीं है कि कोई भी व्यक्ति कानून और संविधान से ऊपर हो जाए। यदि कोई कानून का उल्लंघन करता है तो उसे उसके परिणाम भुगतने होंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने अतीत में भी ममता बनर्जी के कई बयानों के खिलाफ शिकायतें और एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब जब उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू हुई है तो जांच को निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अग्निमित्रा ने कहा, "यदि कानून के अनुसार अपराध बनता है तो ममता बनर्जी की गिरफ्तारी भी होनी चाहिए। कानून सबके लिए समान है और कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है।"
राज्य की राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस की वर्तमान परिस्थितियां उसके पिछले कार्यों का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और राज्य की राजनीति में बड़े परिवर्तन की शुरुआत हो चुकी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता की गिरफ्तारी होनी चाहिए, कानून से ऊपर कोई नहीं - पाल
राज्य की राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस की वर्तमान परिस्थितियां उसके पिछले कार्यों का परिणाम हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News