Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ममता बनर्जी ने संभाला कानून मंत्रालय का कार्यभार, मलय घटक के पास अब केवल श्रम विभाग

अधिसूचना के अनुसार, कार्य विभाजन में संशोधन के तहत मुख्यमंत्री ने कानून विभाग का प्रभार अपने पास रख लिया है। इससे पहले यह विभाग मंत्री मलय घटक के पास था। अब घटक के पास केवल श्रम विभाग की जिम्मेदारी रहेगी।

10 Mar 2026

ममता बनर्जी ने संभाला कानून मंत्रालय का कार्यभार, मलय घटक के पास अब केवल श्रम विभाग

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने र कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली है। राज्य के गृह एवं पर्वतीय कार्य विभाग की ओर से सोमवार देर रात को जारी अधिसूचना में इसकी जानकारी दी गई।

अधिसूचना के अनुसार, कार्य विभाजन में संशोधन के तहत मुख्यमंत्री ने कानून विभाग का प्रभार अपने पास रख लिया है। इससे पहले यह विभाग मंत्री मलय घटक के पास था। अब घटक के पास केवल श्रम विभाग की जिम्मेदारी रहेगी।

मलय घटक अब तक श्रम और कानून दोनों विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इस बीच, तृणमूल कांग्रेस के नेता बाबुल सुप्रियो के हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद वह राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में कार्य नहीं करेंगे। उनके पद छोड़ने के बाद सूचना प्रौद्योगिकी, औद्योगिक पुनर्गठन और लोक उद्यम विभाग फिलहाल रिक्त हो गए हैं।

राज्य सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि इन विभागों का प्रभार अस्थायी रूप से मुख्यमंत्री के पास रहेगा, जब तक कि इनका नया आवंटन नहीं किया जाता।

अधिकारी के अनुसार, इन विभागों के पुनः आवंटन को लेकर राज्य सरकार जल्द ही औपचारिक निर्णय की घोषणा कर सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता बनर्जी ने संभाला कानून मंत्रालय का कार्यभार, मलय घटक के
अधिसूचना के अनुसार, कार्य विभाजन में संशोधन के तहत मुख्यमंत्री ने कानून विभाग का प्रभार अपने पास रख लिया है। इससे पहले यह विभाग मंत्री मलय घटक के पास था। अब घटक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News