Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना

पने पोस्ट के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में चुनाव आयोग को मतदाता दिवस मनाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है

25 Jan 2026

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना

कोलकाता। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि जिस दिन चुनाव आयोग मतदाता दिवस मना रहा है, उसी दिन वह लोगों के मतदान अधिकार छीनने में लगा हुआ है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और त्रासद है।
ममता बनर्जी ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि चुनाव आयोग “हिज़ मास्टर्स वॉयस” की तरह काम कर रहा है और नियमों व मानकों के अनुसार लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करने के बजाय लोगों को परेशान करने के लिए “लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी” जैसे नए-नए बहाने खोज रहा है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करने के बजाय चुनाव आयोग सत्तारूढ़ भाजपा के इशारे पर विपक्ष को कुचलने और भारतीय लोकतंत्र की नींव को कमजोर करने में जुटा है।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि चुनाव आयोग की कार्रवाइयों के कारण लोगों को अभूतपूर्व मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है और अब तक 130 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या 85, 90 या 95 वर्ष के बुजुर्गों और शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को भी अपनी पहचान साबित करने के लिए शारीरिक रूप से उपस्थित होने के लिए बुलाया जा सकता है। उनके अनुसार, इस तरह के दबाव और तनाव के चलते आत्महत्याओं और मौतों की घटनाएं बढ़ रही हैं।
ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की मौजूदा प्रक्रिया नागरिकों के लिए एनआरसी जैसी परीक्षा बनती जा रही है, जिसका असर विशेष रूप से अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव होते हैं, लेकिन चुनाव आयोग का पक्षपातपूर्ण रवैया, कथित अवैध एकतरफा फैसले और माइक्रो-ऑब्ज़र्वरों की तैनाती से लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
अपने पोस्ट के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में चुनाव आयोग को मतदाता दिवस मनाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ममता ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना
पने पोस्ट के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में चुनाव आयोग को मतदाता दिवस मनाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News