Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ममता बनर्जी ने हंगामा करने वाले कट्टरपंथियों से कहा - "बंगाल में मैं हूं, दिल्ली जाकर आंदोलन करें"

ममता ने यह भी आश्वस्त किया कि ऐसे किसी भी आंदोलन में तृणमूल कांग्रेस के सांसद साथ खड़े रहेंगे

16 Apr 2025

ममता बनर्जी ने हंगामा करने वाले कट्टरपंथियों से कहा -

कोलकाता। वक्फ संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में फैली अशांति के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को हंगामा कर रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों को नए सिरे से भड़काया है। उन्होंने दिल्ली में जाकर ऐसे ही आंदोलन करने को कहा है। कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में इमाम और मुअज्जिनों के सम्मेलन में उन्होंने कहा, “यहां मैं हूं, आप शांत रहें। बी कूल एंड पीसफुल।” मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कानून केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने बनाया है, इसलिए विरोध अगर करना है तो उसे दिल्ली तक ले जाना होगा।
ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया कि यह सम्मेलन पहले से तय था और इसे ईद के बाद 'ईद मिलन' कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया था। पहले सात अप्रैल को आयोजन प्रस्तावित था, लेकिन हालात के चलते यह टल गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सम्मेलन में आमंत्रित थीं, राज्य सरकार ने यह आयोजन नहीं किया।
सम्मेलन में मौजूद मुख्यमंत्री के साथ राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत भी थे। ममता ने जानकारी दी कि राज्य में वर्तमान में 40 हजार 489 इमाम और लगभग 28 हजार मुअज्जिन हैं। उन्होंने मंच से हाथ जोड़कर अपील की कि कोई अशांति फैलाने की कोशिश करे तो उसे रोकें और धार्मिक स्थानों से शांति की अपील करें।
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि वक्फ संशोधन कानून को राज्य में लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “अगर आंदोलन करना है तो दिल्ली जाइए। ट्रेन से जाइए, प्लेन से जाइए। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मिलने का समय लीजिए। मैदान में जाइए। सड़क पर रहिए।” ममता ने यह भी आश्वस्त किया कि ऐसे किसी भी आंदोलन में तृणमूल कांग्रेस के सांसद साथ खड़े रहेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


"बंगाल में मैं हूं, दिल्ली जाकर आंदोलन करें" ; ममता
ममता ने यह भी आश्वस्त किया कि ऐसे किसी भी आंदोलन में तृणमूल कांग्रेस के सांसद साथ खड़े रहेंगे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News