Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

मतदाता सूची से नाम कटने पर ममता ने जताई चिंता, सुप्रीम कोर्ट जाने के संकेत

उन्होंने अंत में कहा कि चुनाव में “इंच-इंच की लड़ाई” होगी और आने वाले दिनों में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी

08 Apr 2026

मतदाता सूची से नाम कटने पर ममता ने जताई चिंता, सुप्रीम कोर्ट जाने के संकेत

हुगली। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरी चिंता जताई है और इस मुद्दे पर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख करने के संकेत दिए हैं। चुनावी सभाओं में उन्होंने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।
जानकारी के अनुसार, ‘विचाराधीन’ मतदाताओं के दस्तावेजों के निपटारे के बाद राज्य की मतदाता सूची से कुल 91 लाख नाम हटा दिए गए हैं, जिनमें अंतिम चरण में 27 लाख नाम शामिल हैं। इन मतदाताओं का भविष्य क्या होगा, इस पर अब तक कोई स्पष्टता नहीं है।
बुधवार सुबह भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर नाम हटाया जाना चिंताजनक है। उन्होंने दावा किया कि उनकी कानूनी पहल के बाद 1.20 करोड़ में से 32 लाख नाम बहाल किए गए, लेकिन अब भी 58 लाख मामलों का निपटारा नहीं हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिब्यूनल में अपील का अधिकार दिया था, तो उससे पहले मतदाता सूची को ‘फ्रीज’ क्यों कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि मैं भले ही साधारण व्यक्ति हूं, लेकिन एक वकील के तौर पर मुझे लगता है कि हमें फिर से अदालत जाना चाहिए।
आरामबाग की सभा में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि जिनके घर जाकर “मोटा भाई” ने भोजन किया था, उनके परिवार के नाम भी सूची से हटा दिए गए। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके अपने निर्वाचन क्षेत्र में 62 हजार मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह नाम काटकर कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिलेगा और जनता तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में ही मतदान करेगी। उन्होंने इस प्रक्रिया की तुलना असम के एनआरसी से करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा जानबूझकर भ्रम और भय का माहौल बना रही है।
इसके साथ ही ममता बनर्जी ने भाजपा पर वोट खरीदने का आरोप लगाया और प्रधानमंत्री पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पहले केंद्र सरकार को दिल्ली संभालनी चाहिए, उसके बाद बंगाल पर ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने अंत में कहा कि चुनाव में “इंच-इंच की लड़ाई” होगी और आने वाले दिनों में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मतदाता सूची से नाम कटने पर ममता ने जताई चिंता
उन्होंने अंत में कहा कि चुनाव में “इंच-इंच की लड़ाई” होगी और आने वाले दिनों में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News