Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

वक्फ कानून के विरोध के नाम पर हिंसा की इजाजत दे रही है ममता सरकार : अमित मालवीय

अमित मालवीय ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में मुर्शिदाबाद जिले के अल्पसंख्यक बहुल शमशेरगंज इलाके की तस्वीर साझा की, जिसमें एक हिन्दू महिला अपनी जली हुई दुकान के सामने रोती नजर आ रही है।

12 Apr 2025

वक्फ कानून के विरोध के नाम पर हिंसा की इजाजत दे रही है ममता सरकार : अमित मालवीय

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल प्रमुख और पश्चिम बंगाल के प्रभारी अमित मालवीय ने वक्फ (संशोधन) कानून के विरोध की आड़ में राज्य में हो रही हिंसा को लेकर ममता बनर्जी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझकर राज्य के विभिन्न इलाकों में हो रही हिंसा को नजरअंदाज कर रही है और वोटबैंक की राजनीति के लिए राज्य को जलने दे रही है।

अमित मालवीय ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में मुर्शिदाबाद जिले के अल्पसंख्यक बहुल शमशेरगंज इलाके की तस्वीर साझा की, जिसमें एक हिन्दू महिला अपनी जली हुई दुकान के सामने रोती नजर आ रही है। वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने इस महिला की दुकान जला दी थी।

मालवीय ने लिखा, "इस हिंदू महिला का क्या दोष था? उसका वक्फ से क्या संबंध था? उसकी रोजी-रोटी क्यों राख कर दी गई, ममता बनर्जी? और राज्य पुलिस कहां थी? अगर अब भी आपको लगता है कि यह हिंसा सिर्फ एक विधेयक को लेकर है, तो आप खुद को भ्रमित कर रहे हैं।"

मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर, शमशेरगंज, सुती और निमतीता जैसे इलाकों में पिछले कुछ दिनों से वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसक घटनाएं हो रही हैं। हालांकि राज्य पुलिस का दावा है कि हालात अब सामान्य हैं लेकिन मालवीय ने इन दावों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल सरकार भले ही सामान्य स्थिति का दावा करे, लेकिन सच्चाई यह है कि कई इलाके अब भी विस्फोटक स्थिति में हैं।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वक्फ कानून के विरोध के नाम पर हिंसा की इजाजत दे रही है ममता
अमित मालवीय ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में मुर्शिदाबाद जिले के अल्पसंख्यक बहुल शमशेरगंज इलाके की तस्वीर साझा की, जिसमें एक हिन्दू मह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News