Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

पेंशनभोगियों के लिए ममता सरकार का बड़ा तोहफा

अब इलाज का खर्च 2 लाख पार होने पर भी मिलेगी कैशलेस राहत

05 Feb 2026

पेंशनभोगियों के लिए ममता सरकार का बड़ा तोहफा

कोलकाता।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के मोर्चे पर एक बड़ी और ऐतिहासिक राहत की घोषणा की है। गुरुवार को विधानसभा में पेश किए गए अंतरिम बजट में वेस्ट बंगाल हेल्थ स्कीम के दायरे को और अधिक व्यापक बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। सरकार के इस फैसले से उन लाखों पेंशनभोगियों को बड़ी राहत मिलेगी, जो गंभीर बीमारियों के इलाज के दौरान आने वाले भारी-भरकम खर्च से परेशान रहते थे। बजट घोषणा के अनुसार, अब तक पेंशनभोगी कर्मचारियों को केवल 2 लाख रुपये तक के इलाज पर ही कैशलेस (बिना पैसे दिए इलाज) की सुविधा मिलती थी। लेकिन अब इस सीमा को और अधिक व्यावहारिक बनाया गया है। नई व्यवस्था के तहत, यदि किसी पेंशनभोगी के इलाज का बिल 2 लाख रुपये से अधिक हो जाता है, तो भी उन्हें अस्पताल से वापस नहीं लौटना होगा।

सरकार ने प्रस्ताव दिया है कि 2 लाख रुपये से अधिक की अतिरिक्त राशि का 75 प्रतिशत हिस्सा भी अब कैशलेस सुविधा के माध्यम से कवर किया जाएगा। इसका सीधा अर्थ यह है कि मरीज को अतिरिक्त खर्च का केवल 25 प्रतिशत हिस्सा ही अपनी जेब से देना होगा, बाकी सरकार वहन करेगी। वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने स्पष्ट किया कि यह सुविधा राज्य सरकार द्वारा पैनल में शामिल किए गए सभी निजी और सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध होगी। वर्तमान में इस योजना का लाभ न केवल सेवानिवृत्त कर्मचारियों, बल्कि उनके आश्रितों को भी मिल रहा है। इसके साथ ही, बजट में राज्य सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जिसे पेंशनभोगियों के लिए दोहरी खुशी के रूप में देखा जा रहा है। सरकार के इन कदमों से स्पष्ट है कि चुनाव से पहले ममता बनर्जी प्रशासन ने बुजुर्गों और सरकारी कर्मचारियों की सामाजिक व स्वास्थ्य सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता सूची में शीर्ष पर रखा है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पेंशनभोगियों के लिए ममता सरकार का बड़ा तोहफा
अब इलाज का खर्च 2 लाख पार होने पर भी मिलेगी कैशलेस राहत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News