Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आधुनिक भारतीय चित्रकला के अग्रदूत गगनेन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती पर ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आधुनिक भारतीय चित्रकला के प्रणेता गगनेन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

18 Sep 2025

आधुनिक भारतीय चित्रकला के अग्रदूत गगनेन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती पर ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आधुनिक भारतीय चित्रकला के प्रणेता गगनेन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। गुरुवार सुबह उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आधुनिक भारतीय कला के इस महान पथप्रदर्शक को जन्मदिवस पर वह अपनी ओर से श्रद्धा और प्रणाम अर्पित करती हैं।

गगनेन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म वर्ष 1867 में कोलकाता में हुआ था। वे नोबेल पुरस्कार विजेता कवि रवीन्द्रनाथ ठाकुर के बड़े भाई ज्योतिरिन्द्रनाथ ठाकुर के पुत्र थे। भारतीय कला जगत में उनका नाम आधुनिक चित्रकला आंदोलन के महत्वपूर्ण स्तंभों में लिया जाता है।

उनकी चित्रकला में बंगाल के पुनर्जागरण और समाज सुधार की झलक देखने को मिलती है। गगनेन्द्रनाथ ठाकुर ने जापानी चित्रशैली से प्रेरणा लेकर भारतीय कला को नया रूप दिया। उनके चित्रों में देश की संस्कृति, समाज और आमजन का जीवन साफ झलकता है।

वे केवल गंभीर कलाकृतियों के लिए ही नहीं, बल्कि व्यंग्य चित्रों के लिए भी जाने जाते थे। अंग्रेजों के शासनकाल में भारतीय समाज की विसंगतियों पर उन्होंने कई व्यंग्य चित्र बनाए, जिनमें तत्कालीन सामाजिक और राजनीतिक हालात पर तीखा कटाक्ष मिलता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आधुनिक भारतीय चित्रकला के प्रणेता गगनेन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News