Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

ममता चुनाव आयोग को घेरने मृतकों के परिजनों संग जाएंगी दिल्ली

मुख्यमंत्री के इस कदम से दिल्ली में सियासी पारा चढऩा तय माना जा रहा है

29 Jan 2026

ममता चुनाव आयोग को घेरने मृतकों के परिजनों संग जाएंगी दिल्ली

कोलकाता। एसआईआर को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ आर-पार की जंग छेड़ दी है। आगामी एक फरवरी को अपने दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री एक बड़ा राजनीतिक दांव खेलने जा रही हैं। वे दक्षिण दिनाजपुर के उन दो मृतकों के परिजनों को अपने साथ दिल्ली ले जाएंगी, जिनकी मौत का कारण कथित तौर पर एसआईआर प्रक्रिया से उत्पन्न तनाव और डर को बताया जा रहा है। तृणमूल के सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री इन परिवारों को सीधे चुनाव आयोग के समक्ष पेश करेंगी। ममता बनर्जी का आरोप है कि चुनाव आयोग की हठधर्मिता और त्रुटिपूर्ण प्रक्रिया के कारण राज्य में अब तक 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। 
दक्षिण दिनाजपुर के कुमारगंज में एक बुजुर्ग महिला ने मतदाता सूची में नाम की गड़बड़ी के चलते कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी, वहीं तपन ब्लॉक के एक व्यक्ति की सुनवाई के दौरान तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई थी। इन दोनों परिवारों को लेकर तृणमूल नेतृत्व पहले ही दिल्ली पहुंच चुका है। सिंगूर की सभा से चुनाव आयोग को चेतावनी देते हुए ममता बनर्जी ने कहा था कि वे इस अलोकतांत्रिक प्रक्रिया को बर्दाश्त नहीं करेंगी। उनके इस अभियान को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का भी समर्थन मिला है, जिन्होंने एसआईआर को व्हाइट कॉलर एनआरसी करार दिया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बजट सत्र के दौरान दिल्ली में मृतकों के परिजनों की मौजूदगी से मुख्यमंत्री इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर गर्माना चाहती हैं। वे यह संदेश देना चाहती हैं कि मतदाता सूची में सुधार के नाम पर बंगाल के वैध नागरिकों को प्रताडि़त किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के इस कदम से दिल्ली में सियासी पारा चढऩा तय माना जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता चुनाव आयोग को घेरने मृतकों के परिजनों संग जाएंगी दिल्ली
मुख्यमंत्री के इस कदम से दिल्ली में सियासी पारा चढऩा तय माना जा रहा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News