Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ममता कुलकर्णी 25 साल बाद भारत लौटीं

शादी के बाद ममता अपने पति के साथ बॉलीवुड से दूर चली गईं। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

04 Dec 2024

ममता कुलकर्णी 25 साल बाद भारत लौटीं

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का 90 के दशक में एक अलग ही क्रेज था। उन्होंने फिल्म 'तिरंगा' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। ममता ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी फैन्स को मंत्रमुग्ध कर दिया था। बॉलीवुड में अपने करियर की तरह ही ममता की निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रही है। उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के साथ जोड़ा गया था। 2002 में ममता ने ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से शादी कर ली। शादी के बाद ममता अपने पति के साथ बॉलीवुड से दूर चली गईं। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

हाल ही में ममता कुलकर्णी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें एक्ट्रेस कहती हैं, "हैलो, मैं ममता कुलकर्णी और 25 साल बाद मैं अपने वतन भारत, मुंबई आई हूं। इसने मेरे अतीत की यादें ताजा कर दी हैं। मैंने 2000 में भारत छोड़ दिया और विदेश में बस गई। अब मुंबई आने के बाद मैं इतना भावुक हो गई कि अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकती।"

अभिनेत्री ने आगे कहा, "विमान के उतरने के बाद मैंने अपने चारों ओर देखा। 25 साल बाद देश के परिवर्तन को देखकर मैं अभिभूत हो गई। मैं अपने देश की प्रगति देखकर बहुत खुश हूं। मुंबई हवाई अड्डे के बाहर का दृश्य देखकर मन प्रसन्न हो गया। मेरी आंखों में आंसू आ गए।"

'तिरंगा' के बाद ममता ने 'आशिक', 'आवारा', 'क्रांतिवीर', 'वक्त हमारा है', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी' और 'करण अर्जुन' जैसी हिट फिल्में दीं। ममता कुलकर्णी को उस समय बॉलीवुड की रिजेक्शन क्वीन कहा जाता था, क्योंकि उन्होंने कई फिल्मों में काम करने से इनकार कर दिया था। मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में ममता और उनके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। सफलता के शिखर पर उनके करियर में अचानक गिरावट आ गई। इसके बाद वह बॉलीवुड से गायब हो गईं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता कुलकर्णी 25 साल बाद भारत लौटीं
शादी के बाद ममता अपने पति के साथ बॉलीवुड से दूर चली गईं। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News