Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

आरजी कर अस्पताल की लिफ्ट में फंसकर व्यक्ति की मौत, विरोध-प्रदर्शन

मृतक की पहचान अरूप बंद्योपाध्याय के रूप में हुई है, जो कोलकाता के उत्तरी उपनगर दमदम के निवासी थे। जानकारी के अनुसार उनका बेटा अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर में भर्ती है।

20 Mar 2026

आरजी कर अस्पताल की लिफ्ट में फंसकर व्यक्ति की मौत, विरोध-प्रदर्शन

कोलकाता। कोलकाता के सरकारी आरजीकर अस्पताल में शुक्रवार को लिफ्ट में फंसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों और परिचितों ने अस्पताल परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।

मृतक की पहचान अरूप बंद्योपाध्याय के रूप में हुई है, जो कोलकाता के उत्तरी उपनगर दमदम के निवासी थे। जानकारी के अनुसार उनका बेटा अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर में भर्ती है।

बताया गया है कि शुक्रवार सुबह अरूप बंद्योपाध्याय अपने बेटे से मिलने ट्रॉमा केयर सेंटर जा रहे थे, जो अस्पताल की एक इमारत की पांचवीं मंजिल पर स्थित है। इसी दौरान वह लिफ्ट में फंस गए। परिजनों का आरोप है कि लिफ्ट बीच में ही अटक गई और वह करीब एक घंटे तक उसमें फंसे रहे।

परिजनों का कहना है कि घटना के समय वहां कोई लिफ्ट संचालक मौजूद नहीं था और न ही अस्पताल का कोई कर्मचारी समय पर मदद के लिए पहुंचा। आरोप है कि समय पर सहायता मिलती तो शायद उनकी जान बच सकती थी।

घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि मामले की जांच कराई जाएगी और सभी शिकायतों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, खबर लिखे जाने तक अस्पताल की ओर से मौत के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस परिजनों को समझाकर अस्पताल परिसर से हटाने का प्रयास कर रही है।-

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरजी कर अस्पताल की लिफ्ट में फंसकर व्यक्ति की मौत, विरोध-प्र
मृतक की पहचान अरूप बंद्योपाध्याय के रूप में हुई है, जो कोलकाता के उत्तरी उपनगर दमदम के निवासी थे। जानकारी के अनुसार उनका बेटा अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर में भ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News