Please wait

सलमान खान को 5 करोड़ रुपये रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी देने वाला कर्नाटक में गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, 7 नवंबर को वर्ली ट्रैफिक कंट्रोल रूम की हेल्पलाइन पर सोहेल पाशा के नाम से पंजीकृत एक नंबर से कई धमकी भरे व्हाट्सएप संदेश भेजे गए, जिनकी पहचान 'मैं सिकंदर हूं' गाने के लेखक के रूप में की गई है।

12 Nov 2024

सलमान खान को 5 करोड़ रुपये रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी देने वाला कर्नाटक में गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई पुलिस ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को 5 करोड़ रुपये रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपित को कर्नाटक में गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस आरोपित सोहेल पाशा से गहन पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार, 7 नवंबर को वर्ली ट्रैफिक कंट्रोल रूम की हेल्पलाइन पर सोहेल पाशा के नाम से पंजीकृत एक नंबर से कई धमकी भरे व्हाट्सएप संदेश भेजे गए, जिनकी पहचान 'मैं सिकंदर हूं' गाने के लेखक के रूप में की गई है। इन संदेशों में सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी, साथ ही पैसे न देने पर अभिनेता को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। परिवहन शाखा के एक अधिकारी से शिकायत मिलने पर, वर्ली पुलिस ने धारा 308 (4) और 351 (3) के तहत मामला दर्ज किया था। काल ट्रेस होने के बाद मुंबई पुलिस ने कर्नाटक से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की छानबीन वर्ली पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सलमान खान को 5 करोड़ रुपये रंगदारी न देने पर जान से मारने की
पुलिस के अनुसार, 7 नवंबर को वर्ली ट्रैफिक कंट्रोल रूम की हेल्पलाइन पर सोहेल पाशा के नाम से पंजीकृत एक नंबर से कई धमकी भरे व्हाट्सएप संदेश भेजे गए, जिनकी पहचान '





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News