Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

मणिपुरः तीन उग्रवादी गिरफ्तार, गोला-बारूद बरामद

मणिपुर पुलिस द्वारा आज दी गयी जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों ने इंफाल वेस्ट और इंफाल ईस्ट जिलों के अलग-अलग इलाके से केसीपी (अपुनबा) के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

14 Feb 2026

मणिपुरः तीन उग्रवादी गिरफ्तार, गोला-बारूद बरामद

इंफाल। हिंसा प्रभावित मणिपुर पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार करने के साथ हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया गया है। वहीं, दूसरी ओर चोरी के वाहन को बरामद करने के साथ ही राज्य में वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने लिए भी पुलिस अभियान चला रही है।

मणिपुर पुलिस द्वारा आज दी गयी जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों ने इंफाल वेस्ट और इंफाल ईस्ट जिलों के अलग-अलग इलाके से केसीपी (अपुनबा) के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। कैडरों की पहचान थाओडेम जैक्सन सिंह (21) जो थांगमेइबंद हिजाम लेइकाई, इंफाल वेस्ट जिले का रहने वाला है, उसे उसके इलाके से गिरफ्तार किया गया और अंगोम विद्यानंद सिंह (20) जो खुरई थांगजाम लेइकाई, इंफाल ईस्ट जिले का रहने वाला है, उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से दो मोबाइल फोन और एक आधार कार्ड जब्त किया गया।

इसी कड़ी में सुरक्षा बलों ने प्रीपाक के एक सक्रिय कैडर, खैदेम टोनी सिंह उर्फ इबुंगो (42) को गिरफ्तार किया है। कैडर विष्णुपुर जिला के केइबुल लामजाओ थानांतर्गत मोइरंग खुनौ माखा लेइकाई का रहने वाला है, को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

जबकि, सुरक्षा बलों ने टेंग्नौपाल जिले के माची थानांतर्गत खुलसाइबुंग पहाड़ी रेंज से हथियार एवं अन्य सामग्री बरामद की। जिसमें एक सिंगल बैरल गन, दो पिस्तौल हर एक में मैगज़ीन के साथ, आठ आईईडी, 41अलग-अलग कैलिबर के एम्युनिशन राउंड और दो बाओफेंग रेडियो बरामद किया गया है।

टेंग्नौपाल जिले के टेंग्नौपाल थानांतर्गत सेनम गांव इलाके से एक चोरी हुई चार पहियों वाली ईको वैन (एमएन-06एलबी-3319) को पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि, इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। वाहन की चोरी इंफाल ईस्ट ज़िले के जेएनआईएमएस से होने की खबर थी, उसे इंफाल ईस्ट ज़िले के पोरोमपट थाने को सौंप दिया गया है।

वहीं, दूसरी ओर सुरक्षा बल ज़िलों के बाहरी और संवेदनशील इलाकों में सर्च ऑपरेशन और एरिया डोमिनेशन जारी रखे हुए हैं, जिससे हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। सुरक्षा बल राष्ट्रीय बीते शुक्रवार को राजमार्ग-37 पर ज़रूरी सामान ले जा रही 133 गाड़ियों की आवाजाही पक्की की गई है। सभी संवेदनशील इलाकों में कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं और गाड़ियों की आज़ादी और सुरक्षित आवाजाही पक्की करने के लिए सेंसिटिव हिस्सों में सिक्योरिटी काफ़िला दिया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मणिपुरः तीन उग्रवादी गिरफ्तार, गोला-बारूद बरामद
मणिपुर पुलिस द्वारा आज दी गयी जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों ने इंफाल वेस्ट और इंफाल ईस्ट जिलों के अलग-अलग इलाके से केसीपी (अपुनबा) के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News