Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दीः रामनाथ कोविंद

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

27 Dec 2024

मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दीः रामनाथ कोविंद

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में कोविंद ने कहा कि डॉ. सिंह ने उस समय देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी, जब आर्थिक संकट गहरा हुआ था। डॉ. सिंह के निधन को अपना व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कोविंद ने कहा, "उनकी विनम्रता और सरलता की छवि हमेशा मेरे मन में रहेगी। मैंने कभी उनके मुख से कोई आपत्तिजनक या अशोभनीय शब्द नहीं सुना।"

कोविंद ने कहा कि डॉ. सिंह ने भारत को आर्थिक संकट के समय कुशल नेतृत्व प्रदान किया और अर्थव्यवस्था को नई दिशा में अग्रसर किया। डॉ. सिंह भारतीय मूल्यों और विज्ञान के संगम का प्रतीक थे। उनके अंदर भारतीय संस्कृति और आधुनिकता का अद्भुत समन्वय था। कोविंद ने कहा, "उनके साथ मेरी अनेक यादें जुड़ी हुई हैं। यह नुकसान मेरे लिए किसी अपने को खोने जैसा है।" गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री सिंह का निधन गुरुवार रात दिल्ली में 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दीः रामनाथ
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News