Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

वायु सेना दिवस को लेकर हिंडन एयरपोर्ट से तीन दिन बंद रहेगी कई उड़ानें

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को देखते हुए 8 अक्टूबर को यूपी गेट से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन तक वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान भी लागू किया जाएगा।

05 Oct 2025

वायु सेना दिवस को लेकर हिंडन एयरपोर्ट से तीन दिन बंद रहेगी कई उड़ानें

गाजियाबाद। वायुसेना दिवस को लेकर 6 अक्टूबर को फुलड्रेस रिहर्सल और 8 अक्टूबर को मुख्य परेड को देखते हुए हिंडन एयरपोर्ट से कई शहरों की उड़ानों को तीन दिन की लिए स्थगित कर दिया गया है।

वायुसेना के एक अधिकारी के अनुसार भारतीय वायुसेना 8 अक्टूबर को अपना स्थापना दिवस मनाती है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वायुसेना दिवस को लेकर 6 अक्टूबर को फुलड्रेस रिहर्सल और 8 अक्टूबर को मुख्य परेड होगी। इस कारण तीन दिन तक हिंडन एयरपोर्ट से बेंगलुरु, चेन्नई, पटना, भुवनेश्वर और वाराणसी की उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को देखते हुए 8 अक्टूबर को यूपी गेट से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन तक वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान भी लागू किया जाएगा।

वायुसेना दिवस के कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख दिनेश कुमार त्रिपाठी समेत कई वीआईपी मौजूद रहेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी आने की उम्मीद है। इसी वजह से 6 से 8 अक्टूबर तक सुबह साढ़े 8 बजे से साढ़े 11 बजे तक एयर स्पेस हिंडन सिविल टर्मिनल के लिए बंद रहेगा। इस अवधि में उड़ानों को रद्द किया गया है। इसकी सूचना वायुसेना अधिकारियों ने पहले ही भेज दी थी।

उल्लेखनीय है कि हिंडन एयरपोर्ट से चार कंपनियों के विमान देश के कई शहरों के लिए उड़ान संचालित करते हैं। वायुसेना दिवस के कार्यक्रम को

देखते हुए दो प्रमुख एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस व इंडिगो की पांच शहरों की कई उड़ानें रद्द की गई हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की अप और डाउन दोनों उड़ान रद्द की गई हैं।

अधिकारियों के अनुसार जो उड़ाने रद्द हुई है वे इस प्रकार है। 6 सितंबर - बेंगलुरू, चेन्नई, भुवनेश्वर, वाराणसी की आने और जाने वाली उड़ान 7 और 8 सितंबर- बेंगलुरू, चेन्नई, भुवनेश्वर, वाराणसी, पटना की उड़ानें। 6, 7 और 8 सितंबर- हिंडन से पटना, हिंडन से वाराणसी, हिंडन से बेंगलुरु को जाने वाली उड़ान रद्द की गई है।

पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मुख्य परेड 8 अक्टूबर को होगी। इस दौरान अधिकांश वीआईपी दिल्ली से गाजियाबाद पहुंचेंगे। यही कारण है कि ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान किया है। यूपी गेट से राजनगर एक्सटेंशन रोटरी गोल चक्कर और यहां से नागद्वार होते हुए हिंडन एयरफोर्स स्टेशन गोल चक्कर तक का रूट बाधित रहेगा। कार्यक्रम से पहले ही इन मार्गों पर डायवर्जन प्लान लागू कर दिया जाएगा। वीआईपी मूवमेंट के दौरान वाहनों को रोक दिया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वायु सेना दिवस को लेकर हिंडन एयरपोर्ट से तीन दिन बंद रहेगी क
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को देखते हुए 8 अक्टूबर को यूपी गेट से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन तक वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान भी लागू किया जाएगा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News