Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आईपीएल में बदले कई नियम, गेंद पर लार लगा सकेंगे गेंदबाज, BCCI ने हटाया बैन

बीसीसीआई ने पहले गेंद पर लार के इस्तेमाल को बैन कर दिया था. इसके साथ ही एक और बड़ा नियम बदला है. मैच के दौरान दूसरी गेंद को लेकर एक नियम बना है.

20 Mar 2025

आईपीएल में बदले कई नियम, गेंद पर लार लगा सकेंगे गेंदबाज, BCCI ने हटाया बैन

आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होगा. इससे पहले गुरुवार को सभी टीमों के कप्तानों ने मीटिंग की. यह मीटिंग भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के हेडक्वार्टर मुंबई में रखी गई. इस बीच आईपीएल के कई नियमों में बदलाव की खबर सामने आई है. इसमें गेंदबाजों को लेकर अहम फैसला हुआ है. बीसीसीआई ने गेंद पर लार के इस्तेमाल पर लगे बैन को हटा दिया है. अब गेंदबाज मैच के दौरान गेंद पर लार का इस्तेमाल कर सकेंगे. इसके साथ ही और भी नियम बदले गए हैं. क्रिकबज की एक खबर के मुताबिक मीटिंग में कई अहम फैसले हुए हैं. इसमें गेंद पर लार के इस्तेमाल को लेकर छूट दी गई है. बीसीसीआई ने पहले गेंद पर लार के इस्तेमाल को बैन कर दिया था. इसके साथ ही एक और बड़ा नियम बदला है. मैच के दौरान दूसरी गेंद को लेकर एक नियम बना है. इसके तहत दूसरी गेंद आईपीएल मैच की दूसरी पारी के 11वें ओवर के बाद आएगी. यह नियम रात के वक्त ओस के प्रभाव को देखते हुए लाया गया है. दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कोरोना वायरस की वजह से गेंद पर लार का इस्तेमाल प्रतिबंधित कर दिया था. आईसीसी ने भी इसको लेकर बैन लगाया था. लेकिन अब इस नियम को बदल दिया गया है. भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बीते दिनों लार के इस्तेमाल पर लगे बैन को हटाने की मांग की थी. 


गेंद की ऊंचाई और ऑफ-साइड वाइड  के लिए किया जा सकेगा ष्ठक्रस् का इस्तेमाल 
आईपीएल ऊंचाई वाली वाइड और ऑफ-स्टंप के बाहर की वाइड के लिए डीआरएस के इस्तेमाल को मंजूरी देने के बारे में सोच रहा है.  अधिकारी ने कहा, "ऊंचाई वाली वाइड और ऑफ-स्टंप के बाहर की वाइड गेंद के बारे में फैसला करने के लिए हॉक आई और बॉल ट्रैकिंग का इस्तेमाल किया जाएगा. अगर मैदानी अंपायर ने ऊंचाई के हिसाब से वाइड बॉल दी है तो टीम को रिव्यू करने की अनुमति होगी.  अगर टीम को लगता है कि गेंद वाइड के लिए पर्याप्त ऊंची नहीं थी तो वे डीआरएस ले सकते हैं.

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल में बदले कई नियम, गेंद पर लार लगा सकेंगे गेंदबाज, BCC
बीसीसीआई ने पहले गेंद पर लार के इस्तेमाल को बैन कर दिया था. इसके साथ ही एक और बड़ा नियम बदला है. मैच के दौरान दूसरी गेंद को लेकर एक नियम बना है.





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News