Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

माओवादियों ने तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियाें के नाम लिखा पत्र, हम हथियार डालने काे हैं तैयार लेकिन फरवरी तक का दें समय

माओवादियों के इस आशय के पर्चे राज्य के खम्मम जिला सहित कई इलाकों में चिपके देखें गए हैं। माओवादियाें के इस पत्र काे लेकर अभी काेई सरकारी प्रतिक्रिया नहीं आई ह

24 Nov 2025

माओवादियों ने तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियाें के नाम लिखा पत्र, हम हथियार डालने काे हैं तैयार लेकिन फरवरी तक का दें समय

हैदराबाद। माओवादियों की स्पेशल जोनल कमेटी ने छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के राज्यों के मुख्यमंत्री काे एक पत्रलिखकर तलाशी अभियान बंद करने के बाद हथियार डालने की तारीख की घोषणा करने की बात कही है। माओवादियों के इस आशय के पर्चे राज्य के खम्मम जिला सहित कई इलाकों में चिपके देखें गए हैं। माओवादियाें के इस पत्र काे लेकर अभी काेई सरकारी प्रतिक्रिया नहीं आई ह

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के स्पेशल जोनल कमेटी ने अपने आधिकारिक प्रवक्ता अनंत के नाम से एक खुला पत्र जारी किया है। इस पत्र मे उन्होने लिखा है कि, ''हम अपनी पार्टी की सेंट्रल कमेटी और पोलित ब्यूरो मेंबर कॉमरेड सोनू दादा के हाल ही में लिए गए फैसले का समर्थन करते हैं, जिसमें देश और दुनिया में बदलते हालात का अंदाज़ा लगाते हुए हथियार डालकर हथियारबंद लड़ाई को कुछ समय के लिए रोकने का फैसला किया है। सेंट्रल कमेटी मेंबर सतीश दादा और चंद्रन्ना ने भी इस फैसले का समर्थन किया था।

माओवादियाें ने अपने पत्र में लिखा है कि महाराष्ट, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के स्पेशल जोनल कमेटी भी बंदूकें छोड़ना चाहती है, लेकिन हम तीनों राज्य सरकारों से अनुरोध करते हैं कि वे हमें 15 फरवरी तक का समय दें। क्योंकि हमारी पार्टी प्रजातंत्र केंद्रीकृत के सिद्धांतों के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए हमें मिलकर इस फैसले पर पहुंचने में कुछ समय लगेगा। हमें अपने साथियों से सलाह करने और उन्हें ये सूचना व्यवस्थित तरीके से पहुंचाने के लिए समय चाहिए। इसके बाद वे हथियार डालने की तारीख का ऐलान करेंगे। यह समय मांगने का कोई और मकसद नहीं है। हम यह समय इसलिए मांग रहे हैं क्योंकि हमारे पास जल्दी से बातचीत करने का कोई और आसान तरीका नहीं है।

पत्र में माओवादियाें ने तीनाें राज्याें के मुख्यमंत्रियाें से मांग की है कि सुरक्षाबलाें को अपना अभियान रोक देनी चाहिए। हम भी पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी काेई कार्रवाई नहीं करेंगे। हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि हम अपनी सभी गतिविधि रोक देंगे।”

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


माओवादियों ने तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियाें के नाम लिखा पत्
माओवादियों के इस आशय के पर्चे राज्य के खम्मम जिला सहित कई इलाकों में चिपके देखें गए हैं। माओवादियाें के इस पत्र काे लेकर अभी काेई सरकारी प्रतिक्रिया नहीं आई ह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News