Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

मार्कस थुराम टखने की चोट के कारण क्रोएशिया के खिलाफ नेशंस लीग क्वार्टरफाइनल से बाहर

डिडिएर डेशैम्प्स द्वारा इस हफ्ते के मैचों के लिए चुने गए 24 खिलाड़ियों में से थुराम एकमात्र ऐसे खिलाड़ी थे, जो क्लेयरफोंटेन में खुले प्रशिक्षण सत्र में भाग नहीं ले सके।

18 Mar 2025

मार्कस थुराम टखने की चोट के कारण क्रोएशिया के खिलाफ नेशंस लीग क्वार्टरफाइनल से बाहर

पेरिस, 18 मार्च (हि.स.)। फ्रांस की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार फारवर्ड मार्कस थुराम टखने की चोट के कारण यूईएफए नेशंस लीग क्वार्टरफाइनल में क्रोएशिया के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर हो गए हैं। फ्रांस की मेडिकल टीम ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।

डिडिएर डेशैम्प्स द्वारा इस हफ्ते के मैचों के लिए चुने गए 24 खिलाड़ियों में से थुराम एकमात्र ऐसे खिलाड़ी थे, जो क्लेयरफोंटेन में खुले प्रशिक्षण सत्र में भाग नहीं ले सके।

इंटर मिलान के लिए खेलने वाले 27 वर्षीय थुराम अब तक 29 अंतरराष्ट्रीय मैचों में फ्रांस का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और दो गोल कर चुके हैं।

उन्होंने हाल ही में चैंपियंस लीग में फेयेनोर्ड के खिलाफ दो गोल किए थे लेकिन दोनों मैचों में करीब एक घंटे बाद उन्हें मैदान से हटाया गया था।

रविवार को उन्होंने सीरी ए में अटलांटा के खिलाफ इंटर मिलान की 2-0 की जीत में भी हिस्सा लिया था लेकिन इसके बाद उनकी चोट गंभीर हो गई।

फ्रांस की मेडिकल टीम ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि थुराम की अनुपस्थिति में किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाएगा या नहीं।

फ्रांस का पहला क्वार्टरफाइनल मुकाबला गुरुवार को क्रोएशिया के खिलाफ स्प्लिट में होगा, जबकि रविवार को दूसरा चरण स्टेड डी फ्रांस, पेरिस में खेला जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मार्कस थुराम टखने की चोट के कारण क्रोएशिया के खिलाफ नेशंस ली
डिडिएर डेशैम्प्स द्वारा इस हफ्ते के मैचों के लिए चुने गए 24 खिलाड़ियों में से थुराम एकमात्र ऐसे खिलाड़ी थे, जो क्लेयरफोंटेन में खुले प्रशिक्षण सत्र में भाग नहीं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News