Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

विरुधुनगर के पास पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 18 लोगों की मौत

पुलिस के अनुसार कट्टुनारपट्टी में दाेपहर में मजदूराें के काम करने के दाैरान एक पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व दमकलकर्मियाें का दल माैके पर पहुंचा और बचाव व राहत कार्य शुरू किया।

19 Apr 2026

विरुधुनगर के पास पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 18 लोगों की मौत

विरुधुनगर। तमिलनाडु के जिला विरुधुनगर के कट्टुनारपट्टी में रविवार दाेपहर काे एक पटाखा फैक्टरी में आग लगने से 18 मजदूरों की मौत होने की खबर है, लेकिन प्रशासन ने मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। इस हादसे में छह लाेग घायल हुए हैं। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने घटना में कई लोगों की माैत पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।

पुलिस के अनुसार कट्टुनारपट्टी में दाेपहर में मजदूराें के काम करने के दाैरान एक पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व दमकलकर्मियाें का दल माैके पर पहुंचा और बचाव व राहत कार्य शुरू किया। इस हादसे में वहां काम कर रहे 18 मजदूरों की मौत होने की खबर है। इसके अलावा छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटाखों के विस्फाेट इतना भीषण था कि फैक्टरी के 4 कमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। धमाकाें की आवाज लगभग 10 किलोमीटर तक सुनी गई।

इस हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति मुख्यमंत्री स्टालिन ने शोक व्यक्त किया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि विरुधुनगर जिले के कट्टनारपट्टी में हुए पटाखा फैक्टरी विस्फोट में कई लोगों की माैत की दुखद खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मुख्यमंत्री ने लिखा कि राहत कार्यों को तेज करने और प्रभावित परिवारों को सांत्वना देने के लिए मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन और थंगम तेनारासु को तुरंत घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हाेंने जिला कलेक्टर से संपर्क कर सभी पीड़िताें काे आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विरुधुनगर के पास पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 18 लोगों की
पुलिस के अनुसार कट्टुनारपट्टी में दाेपहर में मजदूराें के काम करने के दाैरान एक पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News