Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

डीसा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 11 श्रमिकों की मौत

बनासकांठा जिले के कलक्टर मिहिर पटेल ने बताया कि मंगलवार सुबह डीसा के इंडस्ट्रियल क्षेत्र के पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट हुआ, जिससे फैक्ट्री का स्लैब गिर गया।

01 Apr 2025

 डीसा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 11 श्रमिकों की मौत

डीसा। बनासकांठा जिले के डीसा के समीप ढुंवा रोड स्थित जीआईडीसी में पटाखा गोदाम में भीषण ब्लास्ट हो गया। इसमें 11 श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि छह झुलस गए हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि फैक्ट्री के बॉइलर में ब्लास्ट होने साथ आग फैल गई। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री का स्लैब नीचे गिर गया। वहां मौजूद श्रमिकों के परखच्चे उड़ गए। मानव अंग समेत अन्य सामान उछल कर दूर जा गिरे। सभी झुलसे लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मौके पर आग बुझाने से लेकर तमाम बचाव के काम शुरू कर दिए गए हैं।

बनासकांठा जिले के कलक्टर मिहिर पटेल ने बताया कि मंगलवार सुबह डीसा के इंडस्ट्रियल क्षेत्र के पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट हुआ, जिससे फैक्ट्री का स्लैब गिर गया। फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक और परिवार इसी में रहते हैं। फिलहाल डीसा नगर पालिका के फायर फाइटर की टीम आग पर काबू पा चुकी है। सूत्रों के अनुसार अभी तक फैक्ट्री से 11 श्रमिकों के शव सिविल हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। डीसा की एसडीएम नेहा पंचाल ने बताया कि घायल श्रमिकों में से तीन श्रमिक 40 फीसदी से अधिक झुलसे हैं, जिन्हें सिविल हॉस्पिटल में इलाज कराया जा रहा है।

फैक्ट्री दीपक ट्रेडर्स के नाम से होने की जानकारी मिली है। इसके मालिक का नाम खूबचंद सिंधी बताया गया है, जो कि घटना के बाद से फरार हो गया है। फैक्ट्री मालिक को महज पटाखा बेचने की मंजूरी थी, लेकिन यहां विस्फोटक पदार्थ लाकर पटाखा बनाया भी जाता था। घटना के समय 20 से अधिक श्रमिकों के फैक्ट्री में अंदर होने की जानकारी मिली है। यह सभी श्रमिक मध्यप्रदेश के रहने वाले बताए गए हैं। सभी श्रमिक दो दिन पहले ही मध्यप्रदेश से यहां आए थे। हाल मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डीसा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 11 श्रमिकों की मौत
बनासकांठा जिले के कलक्टर मिहिर पटेल ने बताया कि मंगलवार सुबह डीसा के इंडस्ट्रियल क्षेत्र के पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट हुआ, जिससे फैक्ट्री का स्लैब गिर गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News