Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

एसआईआर सुनवाई केंद्र पर भारी हिंसा और आगजनी

प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि सुनवाई प्रक्रिया को दोबारा शांतिपूर्ण तरीके से शुरू किया जा सके

15 Jan 2026

एसआईआर सुनवाई केंद्र पर भारी हिंसा और आगजनी

रायगंज/उत्तर दिनाजपुर।  उत्तर दिनाजपुर जिले के चाकुलिया में आज उस वक्त युद्ध जैसी स्थिति बन गई जब बीडीओ कार्यालय में चल रही सुनवाई के दौरान हिंसक भीड़ ने हमला बोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने न केवल तोडफ़ोड़ की, बल्कि कार्यालय परिसर में आग भी लगा दी, जिससे पूरी सुनवाई प्रक्रिया ठप हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मतदाता सूची से संबंधित सुनवाई के दौरान मतदाताओं को परेशान करने और अधिकारियों द्वारा दुव्र्यवहार के आरोपों को लेकर तनाव शुरू हुआ। देखते ही देखते स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई. उपद्रवियों ने बीडीओ कार्यालय के साथ-साथ बांग्ला सहायता केंद्र में भी आग लगा दी।कार्यालय के फर्नीचर और महत्वपूर्ण फाइलों को आग के हवाले कर दिया गया।भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने उत्तर दिनाजपुर के जिलाधिकारी को तत्काल स्नढ्ढक्र दर्ज करने का निर्देश दिया है। आयोग ने आदेश दिया है कि:बीडीओ कार्यालय के सभी सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखा जाए।पुलिस और जिलाधिकारी उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें।चाकुलिया के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों से भी हिंसा की खबरें आ रही हैं: बांकुड़ा: छतना बीडीओ कार्यालय स्थित सुनवाई केंद्र पर भी तोडफ़ोड़ की गई है। मु

र्शिदाबाद: फरक्का बीडीओ कार्यालय में हुई हिंसा के मामले में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आज वहां भारी पुलिस बल तैनात है और एसडीपीओ शेख शम्सुद्दीन ने स्थिति का जायजा लिया। अलीपुरद्वार: यहां फॉर्म-7 जमा करने को लेकर भारी तनाव और तीखी नोकझोंक देखी गई। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि सुनवाई प्रक्रिया को दोबारा शांतिपूर्ण तरीके से शुरू किया जा सके।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एसआईआर सुनवाई केंद्र पर भारी हिंसा और आगजनी
प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि सुनवाई प्रक्रिया को दोबारा शांतिपूर्ण तरीके से शुरू किया जा सके





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News