पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित
प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि सुनवाई प्रक्रिया को दोबारा शांतिपूर्ण तरीके से शुरू किया जा सके
रायगंज/उत्तर दिनाजपुर। उत्तर दिनाजपुर जिले के चाकुलिया में आज उस वक्त युद्ध जैसी स्थिति बन गई जब बीडीओ कार्यालय में चल रही सुनवाई के दौरान हिंसक भीड़ ने हमला बोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने न केवल तोडफ़ोड़ की, बल्कि कार्यालय परिसर में आग भी लगा दी, जिससे पूरी सुनवाई प्रक्रिया ठप हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मतदाता सूची से संबंधित सुनवाई के दौरान मतदाताओं को परेशान करने और अधिकारियों द्वारा दुव्र्यवहार के आरोपों को लेकर तनाव शुरू हुआ। देखते ही देखते स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई. उपद्रवियों ने बीडीओ कार्यालय के साथ-साथ बांग्ला सहायता केंद्र में भी आग लगा दी।कार्यालय के फर्नीचर और महत्वपूर्ण फाइलों को आग के हवाले कर दिया गया।भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
इस घटना को गंभीरता से लेते हुए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने उत्तर दिनाजपुर के जिलाधिकारी को तत्काल स्नढ्ढक्र दर्ज करने का निर्देश दिया है। आयोग ने आदेश दिया है कि:बीडीओ कार्यालय के सभी सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखा जाए।पुलिस और जिलाधिकारी उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें।चाकुलिया के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों से भी हिंसा की खबरें आ रही हैं: बांकुड़ा: छतना बीडीओ कार्यालय स्थित सुनवाई केंद्र पर भी तोडफ़ोड़ की गई है। मु
र्शिदाबाद: फरक्का बीडीओ कार्यालय में हुई हिंसा के मामले में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आज वहां भारी पुलिस बल तैनात है और एसडीपीओ शेख शम्सुद्दीन ने स्थिति का जायजा लिया। अलीपुरद्वार: यहां फॉर्म-7 जमा करने को लेकर भारी तनाव और तीखी नोकझोंक देखी गई। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि सुनवाई प्रक्रिया को दोबारा शांतिपूर्ण तरीके से शुरू किया जा सके।