Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

सिडनी सिक्सर्स के मुख्य कोच बने मैथ्यू मॉट, दो साल का करार

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी कोच मैथ्यू मॉट को बिग बैश लीग (बीबीएल) फ्रेंचाइजी सिडनी सिक्सर्स की पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। 52 वर्षीय मॉट के साथ फ्रेंचाइजी ने दो साल का अनुबंध किया है।

22 Jul 2026

सिडनी सिक्सर्स के मुख्य कोच बने मैथ्यू मॉट, दो साल का करार

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी कोच मैथ्यू मॉट को बिग बैश लीग (बीबीएल) फ्रेंचाइजी सिडनी सिक्सर्स की पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। 52 वर्षीय मॉट के साथ फ्रेंचाइजी ने दो साल का अनुबंध किया है। वह बीबीएल-16 से पहले यह जिम्मेदारी संभालेंगे। मॉट ने जेम्स होप्स की जगह ली है, जिन्होंने पिछले महीने क्वींसलैंड और ब्रिस्बेन हीट के साथ दोहरी कोचिंग भूमिका स्वीकार करने के बाद पद छोड़ दिया था।

मैथ्यू मॉट पिछले दो सीजन से सिडनी सिक्सर्स की पुरुष टीम के सहायक कोच थे। इसके बाद उन्होंने पिछले सीजन महिला टीम की कमान संभाली और टीम को डब्ल्यूबीबीएल चैलेंजर तक पहुंचाया। सिडनी सिक्सर्स इस सप्ताह महिला टीम के नए मुख्य कोच की घोषणा करेगी।

मैथ्यू मॉट का कोचिंग करियर दो दशक से अधिक लंबा और बेहद सफल रहा है। उन्होंने 2022 से 2024 तक इंग्लैंड की पुरुष सीमित ओवर टीम के मुख्य कोच के रूप में कार्य किया और जोस बटलर की कप्तानी में टीम को 2022 टी20 विश्व कप का खिताब दिलाया। इससे पहले वह 2015 से 2022 तक ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के मुख्य कोच रहे, जहां उनके मार्गदर्शन में टीम ने दो टी20 विश्व कप, 2022 महिला वनडे विश्व कप, चार एशेज सीरीज जीतीं और लगातार 26 वनडे मैच जीतने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया।

नियुक्ति के बाद मैथ्यू मॉट ने फ्रेंचाइजी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा, "मैं लंबे समय से सिक्सर्स परिवार का हिस्सा रहा हूं। ऐसे में बीबीएल टीम का मुख्य कोच बनने का अवसर मिलना मेरे लिए बेहद उत्साहजनक है। यह क्लब शानदार इतिहास और विजेता संस्कृति वाला है। मैं उन मजबूत नींवों को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं, जो पिछले कई वर्षों में तैयार की गई हैं। पुरुष टीम के साथ काम करते हुए मैंने खिलाड़ियों की प्रतिभा और क्षमता को करीब से देखा है।"

उन्होंने आगे कहा, "यह जरूर निराशाजनक है कि मैं अब डब्ल्यूबीबीएल टीम का मुख्य कोच नहीं रहूंगा, लेकिन महिला टीम के साथ बिताया समय मेरे लिए बेहद खास रहा। मैं ऐश गार्डनर, सभी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को डब्ल्यूबीबीएल-12 के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"

सिडनी सिक्सर्स की महाप्रबंधक रेचल हेन्स ने कहा, "मैथ्यू दुनिया के सबसे सम्मानित और सफल टी20 कोचों में से एक हैं। सफल टीम बनाने का उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। क्लब से जुड़ने के बाद उन्होंने पुरुष और महिला दोनों कार्यक्रमों पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। उनका नेतृत्व, क्रिकेट की समझ और मजबूत टीम संस्कृति विकसित करने की क्षमता उन्हें इस भूमिका के लिए आदर्श बनाती है।"

उन्होंने कहा, "भविष्य में बीबीएल और डब्ल्यूबीबीएल के कार्यक्रमों में बदलाव की संभावना को देखते हुए हमने दोनों टीमों के लिए अलग-अलग मुख्य कोच नियुक्त करने का फैसला किया है, ताकि दोनों कार्यक्रमों में निरंतरता और स्थिरता बनी रहे। हमने मैथ्यू की दोनों टीमों का नेतृत्व करने की क्षमता पर भी विचार किया, लेकिन दीर्घकालिक रणनीति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। महिला टीम के लिए नियुक्त किए गए नए मुख्य कोच की घोषणा भी जल्द की जाएगी।"

मैथ्यू मॉट की नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सिडनी सिक्सर्स बदलाव के दौर से गुजर रही है। मोइसेस हेनरिक्स के ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद टीम को नया कप्तान भी मिलेगा।

कोच बनने से पहले मैथ्यू मॉट ने क्वींसलैंड और विक्टोरिया के लिए 66 प्रथम श्रेणी मैच खेले और 3723 रन बनाए। कोचिंग करियर में वह न्यू साउथ वेल्स, ग्लैमरगन, आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के साथ भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह मेजर लीग क्रिकेट में सिएटल ऑर्कस से जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वह द हंड्रेड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स विमेंस के मुख्य कोच और लंकाशायर के टी20 सलाहकार के रूप में भी कार्यरत हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सिडनी सिक्सर्स के मुख्य कोच बने मैथ्यू मॉट, दो साल का करार
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी कोच मैथ्यू मॉट को बिग बैश लीग (बीबीएल) फ्रेंचाइजी सिडनी सिक्सर्स की पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। 52 वर्षीय मॉट के साथ फ्रे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News