Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

सड़क हादसे में घायल दंपती की मदद को आगे आए मेयर

फिरहाद हकीम ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

26 Feb 2026

सड़क हादसे में घायल दंपती की मदद को आगे आए मेयर

कोलकाता। खिदिरपुर-गार्डेनरीच इलाके में एक सड़क हादसे के दौरान मानवीय संवेदना की एक प्रेरक तस्वीर सामने आई है। मेयर और स्थानीय विधायक फिरहाद हकीम ने कर्तव्यपरायणता और मानवता का परिचय देते हुए सड़क पर घायल पड़े एक दंपती की न केवल मदद की, बल्कि उन्हें इलाज के लिए अपनी ही गाड़ी से अस्पताल भिजवाया। मेयर की इस तत्परता की स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक दंपती बाइक पर सवार होकर खिदिरपुर से गार्डेनरीच की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर बने एक बंपर पर ब्रेक ठीक से न लग पाने के कारण उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस दुर्घटना में पति-पत्नी दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 
बताया जा रहा है कि महिला की हालत अधिक नाजुक थी और वह सड़क पर ही बार-बार बेहोश हो रही थीं। हादसे के वक्त मेयर फिरहाद हकिम उसी मार्ग से गुजर रहे थे। दुर्घटना को देखते ही उन्होंने तत्काल अपना वाहन रुकवाया और स्वयं नीचे उतरकर घायलों के पास पहुँचे। उन्होंने अपने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश देकर दंपती को सड़क से सुरक्षित हटवाया। महिला की गंभीर स्थिति और उन्हें खड़े होने में असमर्थ देख मेयर ने बिना समय गंवाए उन्हें अपने ही वाहन में बैठाया और नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना किया। इस घटना के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए फिरहाद हकिम ने बेहद विनम्रता से कहा कि इसमें कोई विशेष बात नहीं है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सड़क पर किसी भी असहाय या घायल व्यक्ति की मदद करना हर आम नागरिक का मौलिक कर्तव्य है। मेयर ने कहा कि चूंकि यह घटना मेरी आंखों के सामने घटी, इसलिए मैंने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए भिजवा दिया। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा दिखाई गई ऐसी संवेदनशीलता सड़क हादसों में घायलों की जान बचाने के लिए एक बड़ा संबल बन सकती है। 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सड़क हादसे में घायल दंपती की मदद को आगे आए मेयर
फिरहाद हकीम ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News