वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
उन्होंने कहा कि केएमआरसीएल को जल्द से जल्द निर्माण कार्य समाप्त करने का निर्देश दिया गया है
कोलकाता। बऊबाजार के बेसहारा लोगों के पुनर्वास को लेकर सोमवार को मेयर फिरहाद हाकिम ने स्थानीय काउंसिलर और विधायक के साथ बैठक की । मेयर ने बताया कि सितंबर और अक्टूबर महीने में सर्वे का काम पूरा किया जाएगा। इसके बाद अक्टूबर से भवन निर्माण कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि अगले 9 महीनों में सभी भवन तैयार हो जाएंगे।
मेयर ने स्पष्ट किया कि हर तीन महीने पर प्रगति रिपोर्ट दी जाएगी। भवन बन जाने के बाद जल आपूर्ति और सिविल कार्य निगम की ओर से सुनिश्चित किया जाएगा। अगले 10 वर्षों तक जादवपुर विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ निगरानी करेंगे ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना पर तुरंत नजर रखी जा सके। यदि कोई क्षति होती है, तो उसकी जिम्मेदारी केएमआरसीएल लेगी। मेयर ने आगे बताया कि कुल 24 घर बनाए जाएंगे। नवंबर तक आंतरिक काम पूरा होने के बाद निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा। इस दिन उन्होंने यह भी जानकारी दी कि खिदिरपुर क्षेत्र में जॉइंट सर्वे पूरा हुआ है और इसके लिए बजट की व्यवस्था की जाएगी। खिदिरपुर में सड़क का काम भी जारी है
। इसके पहले निगम में बैठक को लेकर केएमआरसीएल के जनरल मैनेजर ए.के. नंदी ने इसे फलदायी बताया। मेयर फिरहाद हाकिम ने बैठक में स्पष्ट किया कि सितंबर 2026 तक सभी प्रभावित लोगों को पुनर्वास देना होगा। इस संबंध में अगले 5-6 दिनों के भीतर मेमोरैंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, ऐसा भी जीएम नंदी ने बताया। बैठक में स्थानीय काउंसिलर विश्वरूप डे भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि केएमआरसीएल को जल्द से जल्द निर्माण कार्य समाप्त करने का निर्देश दिया गया है।