Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बऊबाजार पुनर्वास परियोजना पर मेयर फिरहाद हाकिम की घोषणा

उन्होंने कहा कि केएमआरसीएल को जल्द से जल्द निर्माण कार्य समाप्त करने का निर्देश दिया गया है

25 Aug 2025

बऊबाजार पुनर्वास परियोजना पर मेयर फिरहाद हाकिम की घोषणा

कोलकाता। बऊबाजार के बेसहारा लोगों के पुनर्वास को लेकर सोमवार को मेयर फिरहाद हाकिम ने स्थानीय काउंसिलर और विधायक के साथ बैठक  की । मेयर ने बताया कि सितंबर और अक्टूबर महीने में सर्वे का काम पूरा किया जाएगा। इसके बाद अक्टूबर से भवन निर्माण कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि अगले 9 महीनों में सभी भवन तैयार हो जाएंगे।
मेयर ने स्पष्ट किया कि हर तीन महीने पर प्रगति रिपोर्ट दी जाएगी। भवन बन जाने के बाद जल आपूर्ति और सिविल कार्य निगम की ओर से सुनिश्चित किया जाएगा। अगले 10 वर्षों तक जादवपुर विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ निगरानी करेंगे ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना पर तुरंत नजर रखी जा सके। यदि कोई क्षति होती है, तो उसकी जिम्मेदारी केएमआरसीएल लेगी। मेयर ने आगे बताया कि कुल 24 घर बनाए जाएंगे। नवंबर तक आंतरिक काम पूरा होने के बाद निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा। इस दिन उन्होंने यह भी जानकारी दी कि खिदिरपुर क्षेत्र में जॉइंट सर्वे पूरा हुआ है और इसके लिए बजट की व्यवस्था की जाएगी। खिदिरपुर में सड़क का काम भी जारी है

। इसके पहले निगम में बैठक को लेकर केएमआरसीएल के जनरल मैनेजर ए.के. नंदी ने इसे फलदायी बताया। मेयर फिरहाद हाकिम ने बैठक में स्पष्ट किया कि सितंबर 2026 तक सभी प्रभावित लोगों को पुनर्वास देना होगा। इस संबंध में अगले 5-6 दिनों के भीतर मेमोरैंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, ऐसा भी जीएम नंदी ने बताया। बैठक में स्थानीय काउंसिलर विश्वरूप डे भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि केएमआरसीएल को जल्द से जल्द निर्माण कार्य समाप्त करने का निर्देश दिया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बऊबाजार पुनर्वास परियोजना पर मेयर फिरहाद हाकिम की घोषणा
उन्होंने कहा कि केएमआरसीएल को जल्द से जल्द निर्माण कार्य समाप्त करने का निर्देश दिया गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News