Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

केएमसी की वेबसाइट से अचानक उड़ी मेयर फिरहाद की तस्वीर

इस वाकये ने मेयर के इस्तीफे की अटकलों को हवा दे दी है

21 May 2026

केएमसी की वेबसाइट से अचानक उड़ी मेयर फिरहाद की तस्वीर

कोलकाता। कोलकाता नगर निगम में जारी भारी राजनीतिक और प्रशासनिक घमासान के बीच एक नए डिजिटल घटनाक्रम ने सियासी पारे को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। बरो चेयरमैन देबलीना विश्वास के इस्तीफे और निगम सचिव के अचानक तबादले के बाद, अब नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट से मेयर फिरहाद हाकिम की तस्वीर अचानक गायब हो गई। हालांकि, विवाद बढ़ता देख कमिश्नर कार्यालय के निर्देश पर आनन-फानन में तस्वीर दोबारा लगा दी गई, लेकिन इस वाकये ने मेयर के इस्तीफे की अटकलों को हवा दे दी है। 
सूत्रों के मुताबिक, हालिया विधानसभा चुनाव में कोलकाता के 144 वार्डों में से 102 वार्डों में तृणमूल की करारी हार के बाद से पार्टी आलाकमान निगम के कामकाज से बेहद नाराज है। इसके अलावा, तिलजला में बुलडोजर कार्रवाई और अभिषेक बनर्जी की संपत्ति पर नोटिस भेजे जाने जैसे मुद्दों पर ममता बनर्जी ने मेयर की भूमिका पर खुलकर नाराजगी जताई थी। चौतरफा आलोचनाओं से घिरे फिरहाद हाकिम खुद भी असहज हैं और उन्होंने करीबियों के सामने खुद को असफल मेयर बताते हुए पद छोडऩे के संकेत दिए हैं। 
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वेबसाइट से तस्वीर हटने के पीछे मेयर की नाराजगी या फिर नई भाजपा सरकार के आने के बाद निगम आयुक्त और मेयर के बीच बढ़ा टकराव मुख्य वजह हो सकता है। एक तरफ इस्तीफे, दूसरी तरफ अधिकारियों के तबादले और मेयर की गायब होती तस्वीर ने यह बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर इस वक्त कोलकाता नगर निगम की कमान वास्तव में किसके हाथ में है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


केएमसी की वेबसाइट से अचानक उड़ी मेयर फिरहाद की तस्वीर
इस वाकये ने मेयर के इस्तीफे की अटकलों को हवा दे दी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News