Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

फिर गिर सकता है पारा, दक्षिण बंगाल में सप्ताह के मध्य में तापमान में गिरावट के आसार

सोमवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक था। रविवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण बंगाल के जिलों में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में खास अंतर नहीं रहेगा।

03 Mar 2025

फिर गिर सकता है पारा, दक्षिण बंगाल में सप्ताह के मध्य में तापमान में गिरावट के आसार

कोलकाता। दक्षिण बंगाल में इस सप्ताह मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। अलीपुर मौसम विभाग का कहना है कि सप्ताह के मध्य में तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। हालांकि, उत्तर और दक्षिण बंगाल के किसी भी हिस्से में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

सोमवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक था। रविवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण बंगाल के जिलों में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में खास अंतर नहीं रहेगा। लेकिन इसके बाद दो से तीन डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

हालांकि तापमान में गिरावट के बावजूद शीतलहर लौटने की कोई संभावना नहीं है। दक्षिण बंगाल के जिलों में अब वसंत का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान में थोड़ी गिरावट के बावजूद कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में मौसम खुशनुमा बना रहेगा। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ गर्मी का अहसास बढ़ेगा और धूप की तीव्रता भी तेज होगी।

पिछले सप्ताह दार्जिलिंग, कालिम्पोंग समेत उत्तर बंगाल के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई थी। लेकिन शनिवार से उत्तर बंगाल में मौसम में सुधार हुआ है। फिलहाल वहां भी बारिश के कोई संकेत नहीं हैं।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इस सप्ताह दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही गर्मी का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ेगा।

मालदीव के आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिससे एक द्रोणिका रेखा लक्षद्वीप तक फैली हुई है। इसके अलावा असम में भी एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। हालांकि, फिलहाल इनका कोई सीधा या परोक्ष असर बंगाल के मौसम पर नहीं पड़ेगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फिर गिर सकता है पारा, दक्षिण बंगाल में सप्ताह के मध्य में ता
सोमवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक था। रविवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो स





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News