Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मेसी ने तोड़ा असिस्ट का रिकॉर्ड, अर्जेंटीना ने प्यूर्टो रिको को 6-0 से रौंदा

यह मुकाबला शिकागो से बदलकर मेसी की एमएलएस क्लब इंटर मियामी के होम ग्राउंड पर खेला गया। मेसी ने मैच में पूरे 90 मिनट तक खेलते हुए दो गोल में अहम पास दिए।

15 Oct 2025

मेसी ने तोड़ा असिस्ट का रिकॉर्ड, अर्जेंटीना ने प्यूर्टो रिको को 6-0 से रौंदा


मियामी, 15 अक्टूबर (हि.स.)। अर्जेंटीना ने मंगलवार को खेले गए एक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल फ्रेंडली मैच में प्यूर्टो रिको को 6-0 से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में एलेक्सिस मैक एलिस्टर और लुटारो मार्टिनेज ने दो-दो गोल दागे, जबकि कप्तान लियोनेल मेसी ने दो असिस्ट देकर इतिहास रच दिया।

यह मुकाबला शिकागो से बदलकर मेसी की एमएलएस क्लब इंटर मियामी के होम ग्राउंड पर खेला गया। मेसी ने मैच में पूरे 90 मिनट तक खेलते हुए दो गोल में अहम पास दिए। इसके साथ ही वे अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा असिस्ट (60) करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने नेमार के 59 असिस्ट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

लिवरपूल क्लब के मिडफील्डर एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने 14वें मिनट में हेडर से पहला गोल किया। इसके बाद मेसी के शानदार थ्रू बॉल पर गोंजालो मॉन्टीएल ने 23वें मिनट में गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। मैक एलिस्टर ने 36वें मिनट में अपना दूसरा गोल करते हुए हाफ टाइम तक स्कोर 3-0 पहुंचा दिया।

64वें मिनट में प्यूर्टो रिको के स्टीवन एचेवर्रिया ने आत्मघाती गोल किया, जिससे अर्जेंटीना की बढ़त 4-0 की हो गई। 63वें मिनट में मैदान पर उतरे लुटारो मार्टिनेज ने 79वें और 84वें मिनट में लगातार दो गोल कर जीत को और भव्य बना दिया। उनका दूसरा गोल मेसी के असिस्ट पर आया।

कम टिकट बिक्री के कारण इस मैच को शिकागो से मियामी शिफ्ट किया गया था। अर्जेंटीना ने इससे पहले शुक्रवार को कोलंबिया को 1-0 से हराया था। प्यूर्टो रिको ने सेंट विन्सेंट एंड ग्रेनेडाइंस को 2-1 से मात दी थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मेसी ने तोड़ा असिस्ट का रिकॉर्ड, अर्जेंटीना ने प्यूर्टो रिको
यह मुकाबला शिकागो से बदलकर मेसी की एमएलएस क्लब इंटर मियामी के होम ग्राउंड पर खेला गया। मेसी ने मैच में पूरे 90 मिनट तक खेलते हुए दो गोल में अहम पास दिए।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News