Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

मेसी को पसंद आई थी मूर्ति : दमकल मंत्री

8 दिन बाद सवालों में घिरे मंत्री सुजीत बोस ने कहा-मैं कुछ नहीं कहना चाहता

21 Dec 2025

मेसी को पसंद आई थी मूर्ति : दमकल मंत्री

कोलकाता। लियोनेल मेसी की यात्रा और उससे जुड़ी घटनाओं को लेकर सियासी बहस थमने का नाम नहीं ले रही है। श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब के सामने लगी 70 फीट ऊंची लियोनेल मेसी की मूर्ति को लेकर अब राज्य के दमकल मंत्री सुजीत बोस खुलकर सामने आए हैं। मंत्री का दावा है कि खुद मेसी को यह मूर्ति पसंद आई थी और उन्होंने इसकी तारीफ भी की थी। मेसी के कोलकाता दौरे को आठ दिन बीत चुके हैं। रविवार को जहां एक ओर मेसी की मूर्ति को लेकर उठे विवाद पर सुजीत बोस ने सफाई दी, वहीं दूसरी ओर युवभारती स्टेडियम में हुई अव्यवस्था को लेकर भी उन्हें सवालों का सामना करना पड़ा।
मेसी के कोलकाता दौरे का पहला चरण ईएम बाइपास स्थित हयात रीजेंसी होटल में हुआ था। इस दौरान भले ही युवभारती स्टेडियम में सुजीत बोस नजर नहीं आए, लेकिन होटल वाले चरण में उनकी मौजूदगी लगातार बनी रही। वहीं से उन्होंने अपने क्लब श्रीभूमि के सामने मेसी की 70 फीट ऊंची मूर्ति का उद्घाटन कराया। मंत्री के मुताबिक, मेसी की इस यात्रा को यादगार बनाने के लिए ही मूर्ति तैयार कराई गई थी। हालांकि, मूर्ति के चेहरे की बनावट को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई और कई लोगों ने इसे लेकर सवाल उठाए। रविवार को जब मूर्ति को लेकर हो रही आलोचनाओं पर सुजीत बोस से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि स्टैच्यूटू ऑफ मेसी, मोसी को अच्छा लगा है। उन्होंने इसकी तारीफ की है। इस पर कोई सवाल नहीं किया। दो-एक लोग हर समय निंदा करते हैं, लेकिन मेसी ने खुद इसकी तारीफ की और अपने वीडियो में इसे एक-दो नंबर पर रखा। 
दरअसल, भारत दौरे के बाद मेसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो की शुरुआत में ही श्रीभूमि के सामने लगी 70 फीट की मूर्ति दिखाई देती है। माना जा रहा है कि सुजीत बोस उसी वीडियो का हवाला दे रहे थे।  मेसी के कोलकाता दौरे का दूसरा और ज्यादा विवादित चरण युवभारती स्टेडियम रहा। इस चरण की जिम्मेदारी राज्य के दूसरे मंत्री अरूप बिस्वास के पास थी। युवभारती में अव्यवस्था और तोडफ़ोड़ के बाद अरूप बिस्वास ने खेल मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, हालांकि वे अब भी राज्य मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं। रविवार को जब सुजीत बोस से इसे लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ कहा कि इस पर मैं अभी कुछ नहीं कहूंगा। सरकार ने एक जांच समिति बनाई है। रिपोर्ट आने दीजिए। कहां गलती हुई, कहां क्या सही था सब कुछ जांच रिपोर्ट में सामने आएगा। 
सुजीत बोस ने आगे कहा कि इस बंगाल में पहले भी कई बड़े आयोजन हुए हैं और आगे भी होंगे। हमारी सरकार के समय में भी बड़े-बड़े इवेंट हुए हैं। मेसी के दौरे के दौरान स्टेडियम में जो समस्या हुई, उसे लेकर जांच हो रही है। खुद मुख्यमंत्री ने कमेटी बनाई है, इसलिए अभी इस पर कुछ कहना ठीक नहीं होगा। मेसी की मूर्ति से लेकर युवभारती कांड तक इन दोनों मुद्दों पर बयान देकर सुजीत बोस ने भले ही सफाई देने की कोशिश की हो, लेकिन सियासी बहस फिलहाल थमती नजर नहीं आ रही। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मेसी को पसंद आई थी मूर्ति : दमकल मंत्री
8 दिन बाद सवालों में घिरे मंत्री सुजीत बोस ने कहा-मैं कुछ नहीं कहना चाहता





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News