Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

मेसी टीम ने किया पुलिस को ई-मेल, पूर्व खेल मंत्री अरूप विश्वास पर लगाया आरोप

हालांकि, उन्होंने पहले स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर पेशी से छूट मांगी और बाद में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए उच्च न्यायालय से संरक्षण प्राप्त कर लिया

17 Jun 2026

मेसी टीम ने किया पुलिस को ई-मेल, पूर्व खेल मंत्री अरूप विश्वास पर लगाया आरोप

कोलकाता। अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी के पिछले वर्ष दिसंबर में हुए कोलकाता दौरे के दौरान कथित अव्यवस्था को लेकर विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। मेसी की टीम से जुड़े एक सदस्य ने विधाननगर पुलिस आयुक्त को भेजे गए ई-मेल में उस समय के खेल मंत्री अरूप विश्वास को सीधे तौर पर घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
सूत्रों के अनुसार, ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति मेसी के ‘गोट टूर’ के दौरान उनके सलाहकार के रूप में कोलकाता आए थे और कार्यक्रम के दिन मेसी के साथ मैदान पर भी मौजूद थे। ई-मेल में दावा किया गया है कि अरूप विश्वास के मैदान में प्रवेश करने के बाद ही पूरे घटनाक्रम में अव्यवस्था शुरू हुई। आरोप लगाया गया है कि उन्होंने मैदान में पहुंचकर ऐसे कई कार्य किए जो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम का हिस्सा नहीं थे।
ई-मेल में यह भी कहा गया है कि कार्यक्रम के आयोजक शतद्रु दत्त इस स्थिति के लिए जिम्मेदार नहीं थे और मेसी के निर्धारित समय से पहले युवा भारती क्रीड़ांगन छोड़ने के लिए उन्हें दोषी नहीं ठहराया जा सकता। इस संबंध में शतद्रु दत्त ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह ई-मेल जांच में महत्वपूर्ण मदद कर सकता है।
मेसी के कोलकाता दौरे में कथित अव्यवस्था को लेकर शतद्रु दत्त पहले भी लगातार अरूप विश्वास के खिलाफ आरोप लगाते रहे हैं। अब उन्होंने अरूप को मिली न्यायिक राहत को चुनौती देते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय की खंडपीठ का दरवाजा खटखटाया है। उनके वकील ने मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ के समक्ष मामले का उल्लेख किया।
अदालत ने मामले को दाखिल करने की अनुमति दे दी है और इसी सप्ताह इसकी सुनवाई होने की संभावना है। इससे पहले अपने खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए टॉलीगंज के पूर्व विधायक अरूप विश्वास ने उच्च न्यायालय से संरक्षण की मांग की थी। न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने उन्हें अंतरिम राहत प्रदान की थी। अदालत ने साथ ही उन्हें जांच में सहयोग करने और विधाननगर पुलिस को स्वतंत्र तथा निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।
शतद्रु दत्त ने उसी आदेश को चुनौती दी है। उनका आरोप है कि दिसंबर में युवा भारती क्रीड़ांगन में आयोजित मेसी के कार्यक्रम के लिए कुल 70 हजार टिकट छापे गए थे, जिनमें से 22 हजार टिकट तत्कालीन खेल मंत्री अरूप विश्वास ने अपने पद और प्रभाव का इस्तेमाल कर हासिल कर लिए थे। शतद्रु का दावा है कि इन टिकटों को परिचितों में बांटने के साथ-साथ बेचा भी गया था।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि कार्यक्रम के दौरान हुई तमाम अव्यवस्थाओं के लिए अरूप विश्वास जिम्मेदार थे। इसी आधार पर उन्होंने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई और पूरे मामले की विस्तृत जांच की मांग की है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने अरूप विश्वास को पूछताछ के लिए नोटिस भी भेजा था। हालांकि, उन्होंने पहले स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर पेशी से छूट मांगी और बाद में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए उच्च न्यायालय से संरक्षण प्राप्त कर लिया।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मेसी टीम ने किया पुलिस को ई-मेल
हालांकि, उन्होंने पहले स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर पेशी से छूट मांगी और बाद में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए उच्च न्यायालय से संरक्षण प्राप्त कर लिया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News