Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

मेसी और गोल करेंगे, लेकिन मेरा लक्ष्य विश्व कप ट्रॉफी जीतना है : किलियन एमबाप्पे

फीफा विश्व कप 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबाप्पे ने बुधवार को कहा है कि वह गोल्डन बूट या गोलों के रिकॉर्ड से ज्यादा विश्व कप ट्रॉफी जीतने पर ध्यान दे रहे हैं। उनका मानना है कि लियोनेल मेसी अभी और गोल करेंगे, लेकिन उनकी पूरी एकाग्रता 19 जुलाई को विश्व कप का खिताब जीतने पर है।

01 Jul 2026

मेसी और गोल करेंगे, लेकिन मेरा लक्ष्य विश्व कप ट्रॉफी जीतना है : किलियन एमबाप्पे

ईस्ट रदरफोर्ड (न्यू जर्सी)। फीफा विश्व कप 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबाप्पे ने बुधवार को कहा है कि वह गोल्डन बूट या गोलों के रिकॉर्ड से ज्यादा विश्व कप ट्रॉफी जीतने पर ध्यान दे रहे हैं। उनका मानना है कि लियोनेल मेसी अभी और गोल करेंगे, लेकिन उनकी पूरी एकाग्रता 19 जुलाई को विश्व कप का खिताब जीतने पर है।

स्वीडन के खिलाफ राउंड ऑफ-32 मुकाबले में दो गोल दागकर फ्रांस को 3-0 की जीत दिलाने वाले एमबाप्पे ने विश्व कप में अपने कुल गोलों की संख्या 18 पहुंचा दी है। वह अब मेसी के 19 विश्व कप गोलों के रिकॉर्ड से सिर्फ एक गोल पीछे हैं। मौजूदा टूर्नामेंट में भी दोनों खिलाड़ी छह-छह गोल के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्कोरर हैं।

मैच के बाद एमबाप्पे ने पत्रकारों से कहा,"हमारा लक्ष्य जितना संभव हो उतना आगे बढ़ना है और 19 जुलाई को यहीं लौटकर विश्व कप ट्रॉफी जीतना है। हम एक-एक कदम आगे बढ़ रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि अधिक गोल करने से रिकॉर्ड बनते हैं, लेकिन उनका ध्यान व्यक्तिगत उपलब्धियों पर नहीं है।

उन्होंने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि लियो (मेसी) अभी और गोल करेंगे। इसलिए मैं इस दौड़ पर ज्यादा ध्यान नहीं देता। मेरा फोकस सिर्फ उन टीमों पर है जिनका हमें सामना करना है और अपने अंतिम लक्ष्य यानी विश्व कप फाइनल तक पहुंचना है।"

पराग्वे के खिलाफ सतर्क रहेगा फ्रांस

फ्रांस का अगला मुकाबला शनिवार को फिलाडेल्फिया में पराग्वे से होगा। पराग्वे ने राउंड ऑफ-32 में चार बार के विश्व चैंपियन जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में हराकर बड़ा उलटफेर किया था।

एमबाप्पे ने कहा कि फ्रांस किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेगा।

उन्होंने कहा, "हम पराग्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अपनी कमियों पर काम करेंगे। अभी भी कुछ पहलुओं में सुधार की जरूरत है। हालांकि हमारी सबसे बड़ी ताकत गोल करने की क्षमता है, जिससे हम किसी भी मैच में बढ़त हासिल कर सकते हैं।"

यदि फ्रांस पराग्वे को हराने में सफल रहता है तो क्वार्टर फाइनल में उसका सामना कनाडा या मोरक्को से होगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मेसी और गोल करेंगे, लेकिन मेरा लक्ष्य विश्व कप ट्रॉफी जीतना
फीफा विश्व कप 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबाप्पे ने बुधवार को कहा है कि वह गोल्डन बूट या गोलों के रिकॉर्ड से ज्यादा विश





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News