Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

सुबह-सुबह मेट्रो सेवा बाधित, ब्लू लाइन पर यात्रियों की भारी परेशानी

 कोलकाता में मंगलवार सुबह मेट्रो सेवा में अचानक आई तकनीकी बाधा से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। 

13 Jan 2026

सुबह-सुबह मेट्रो सेवा बाधित, ब्लू लाइन पर यात्रियों की भारी परेशानी

कोलकाता में मंगलवार सुबह मेट्रो सेवा में अचानक आई तकनीकी बाधा से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। सुबह करीब सात बजे के बाद सेंट्रल से महानायक उत्तमकुमार स्टेशन के बीच मेट्रो सेवाएं लगभग 45 मिनट तक पूरी तरह बंद रहीं। इस दौरान दक्षिणेश्वर से सेंट्रल तक और महानायक उत्तमकुमार से शहीद खुदीराम तक मेट्रो ‘ बदले गए मार्ग’ में चलाई गई। करीब सुबह आठ बजे दक्षिणेश्वर से मैदान तक सेवाएं बहाल कर दी गईं, लेकिन पूरे मार्ग पर मेट्रो परिचालन अभी भी सामान्य नहीं हो पाया है। फिलहाल ब्लू लाइन (दक्षिणेश्वर–शहीद खुदीराम) पर आंशिक रूप से ही सेवाएं जारी हैं।

मेट्रो प्रशासन की ओर से सेवा बाधित होने के कारणों पर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। स्टेशनों पर केवल यह घोषणा की जा रही है कि “अनिवार्य कारणों” से पूरे मार्ग पर सेवाएं उपलब्ध नहीं कराई जा सकतीं, हालांकि किसी ठोस वजह का उल्लेख नहीं किया गया। सूत्रों के अनुसार, नेताजी भवन और रवींद्र सदन स्टेशनों के बीच सुरंग में एक मेट्रो ट्रेन के फंसने से यह स्थिति बन गई। हालांकि, इस संबंध में मेट्रो अधिकारियों ने अब तक पुष्टि नहीं की है। सुबह के व्यस्त समय में आई इस बाधा से कार्यालय जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हुई।

ब्लू लाइन को कोलकाता की सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण लाइनों में से एक माना जाता है, जहां रोजाना भारी संख्या में यात्री सफर करते हैं। बैरकपुर निवासी सौमेन दास, जो रोज दमदम से मेट्रो पकड़कर एस्प्लानेड स्थित अपने कार्यालय जाते हैं, ने नाराजगी जताते हुए कहा कि समय बचाने के लिए मेट्रो लेते हैं, लेकिन अगर रोज ऐसी परेशानी हो, तो इसका क्या फायदा? सिर्फ विस्तार हो रहा है, समय पर सेवा नहीं चल पा रही।

कई यात्रियों को दमदम स्टेशन पर ही मेट्रो सेवा में बाधा की जानकारी मिली, जिसके बाद कुछ लोग फिर से लोकल ट्रेन से सियालदह की ओर रवाना हो गए। वहीं, कुछ यात्रियों ने सेंट्रल तक जाकर बस या अन्य वैकल्पिक साधनों का सहारा लिया। विराटी निवासी बसंत चटर्जी ने बताया कि उनके मोबाइल में ‘अमार कोलकाता मेट्रो’ ऐप मौजूद होने के बावजूद समय पर कोई सूचना नहीं मिली। उनका आरोप है कि मेट्रो टिकट लेने के बाद ही उन्हें सेवा बाधित होने की जानकारी मिली, जबकि ऐप पर इसकी सूचना काफी देर बाद अपडेट की गई।

बार-बार मेट्रो सेवाओं में आ रही इस तरह की बाधाओं को लेकर यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। यात्रियों का कहना है कि मेट्रो प्रशासन को न केवल तकनीकी समस्याओं का स्थायी समाधान करना चाहिए, बल्कि समय पर और पारदर्शी सूचना व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी चाहिए। हालांकि मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 9:00 बजे सेवाएं फिर से सामान्य हो गई हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सुबह-सुबह मेट्रो सेवा बाधित
कोलकाता में मंगलवार सुबह मेट्रो सेवा में अचानक आई तकनीकी बाधा से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News