Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राम नवमी पर हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड खंड पर उपलब्ध रहेगी मेट्रो सेवायें

फरवरी से ग्रीन लाइन पर रविवार के दिन सेवाएं रुक-रुक कर निलंबित की जा रही थीं ताकि पूरी लाइन के शुरू होने से पहले कम्प्यूटरीकृत ऑटोमेटेड सिग्नलिंग प्रणाली की प्रभावशीलता का परीक्षण किया जा सके।

05 Apr 2025

राम नवमी पर हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड खंड पर उपलब्ध रहेगी मेट्रो सेवायें

कोलकाता। राम नवमी के दिन हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड खंड पर ग्रीन लाइन की सेवाएं चालू रहेंगी। पहले इस खंड पर सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था।

फरवरी से ग्रीन लाइन पर रविवार के दिन सेवाएं रुक-रुक कर निलंबित की जा रही थीं ताकि पूरी लाइन के शुरू होने से पहले कम्प्यूटरीकृत ऑटोमेटेड सिग्नलिंग प्रणाली की प्रभावशीलता का परीक्षण किया जा सके।

फिलहाल ग्रीन लाइन दो अलग-अलग हिस्सों में संचालित हो रही है — हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड और सियालदह से सेक्टर पांच के बीच। एस्प्लेनेड से सियालदह खंड पर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जिसे पहले कई बार भू-धंसाव की घटनाओं का सामना करना पड़ा था। अब दोनों हिस्सों की सिग्नलिंग प्रणाली को जोड़ने का कार्य चल रहा है ताकि पूरी ग्रीन लाइन को एक साथ चालू किया जा सके।

कोलकाता मेट्रो ने एक बयान में कहा कि रविवार को हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड खंड पर मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। हालांकि, सेवाओं के निलंबन (ट्रैफिक ब्लॉक) को हटाने के पीछे कोई कारण नहीं बताया गया।

बयान के अनुसार, रविवार को मेट्रो सेवाएं दोपहर 2 बजकर 15 मिनट से शुरू होंगी और अंतिम ट्रेन दोनों टर्मिनल स्टेशनों से रात 9 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी। मेट्रो रेलवे के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि रामनवमी के दिन श्रद्धालु बड़ी संख्या में शहर के विभिन्न हिस्सों में आएंगे और जाएंगे। उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मेट्रो को चालू रखने का निर्णय लिया गया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राम नवमी पर हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड खंड पर उपलब्ध रहेगी मेट्
फरवरी से ग्रीन लाइन पर रविवार के दिन सेवाएं रुक-रुक कर निलंबित की जा रही थीं ताकि पूरी लाइन के शुरू होने से पहले कम्प्यूटरीकृत ऑटोमेटेड सिग्नलिंग प्रणाली की प्र





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News