Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

मतदान के दिन सामान्य रहेंगी मेट्रो सेवा

ब्लू लाइन (नोआपाड़ा से शहीद खुदीराम) पर पहली मेट्रो सुबह करीब 6:50 बजे नोआपाड़ा से और 6:54 बजे शहीद खुदीराम से चलेगी। वहीं, आखिरी मेट्रो रात करीब 9:45 बजे नोआपाड़ा से और 9:44 बजे शहीद खुदीराम से रवाना होगी।

28 Apr 2026

मतदान के दिन सामान्य रहेंगी मेट्रो सेवा

कोलकाता। कोलकाता में दूसरे चरण के मतदान से पहले आम यात्रियों के बीच मेट्रो सेवा को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे। इस बीच कोलकाता मेट्रो रेल की ओर से स्पष्ट किया गया है कि 29 अप्रैल को मतदान के दिन मेट्रो सेवाएं पूरी तरह सामान्य रहेंगी। यानी ब्लू, ग्रीन और ऑरेंज—तीनों लाइनों पर रोजाना की तरह ही ट्रेनें चलेंगी और समय-सारणी में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

ब्लू लाइन (नोआपाड़ा से शहीद खुदीराम) पर पहली मेट्रो सुबह करीब 6:50 बजे नोआपाड़ा से और 6:54 बजे शहीद खुदीराम से चलेगी। वहीं, आखिरी मेट्रो रात करीब 9:45 बजे नोआपाड़ा से और 9:44 बजे शहीद खुदीराम से रवाना होगी।

ग्रीन लाइन (हावड़ा मैदान से सेक्टर-V) पर पहली मेट्रो सुबह लगभग 6:45 बजे हावड़ा मैदान से और 6:39 बजे सेक्टर-V से चलेगी। इस लाइन पर आखिरी मेट्रो रात 9:55 बजे दोनों दिशाओं से चलेगी।

ऑरेंज लाइन (जय हिंद एयरपोर्ट से नोआपाड़ा) पर पहली मेट्रो सुबह 7:40 बजे जय हिंद एयरपोर्ट से और 7:18 बजे नोआपाड़ा से चलेगी। वहीं आखिरी मेट्रो नोआपाड़ा से रात 9:00 बजे और जय हिंद एयरपोर्ट से रात 9:20 बजे रवाना होगी।

मेट्रो प्राधिकरण ने यह भी आश्वासन दिया है कि मतदान के दिन यात्रियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होगी। नियमित सेवाओं के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के यात्रा कर सकें।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मतदान के दिन सामान्य रहेंगी मेट्रो सेवा
ब्लू लाइन (नोआपाड़ा से शहीद खुदीराम) पर पहली मेट्रो सुबह करीब 6:50 बजे नोआपाड़ा से और 6:54 बजे शहीद खुदीराम से चलेगी। वहीं, आखिरी मेट्रो रात करीब 9:45 बजे नोआपा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News