Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

मेदिनीपुर : भाजपा नेता शुभेंदु सामंत को कारण बताओ नोटिस

जिले के केशपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पराजित उम्मीदवार शुभेंदु सामंत को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में भाजपा की राज्य इकाई ने कारण बताओ नोटिस (शो-कॉज) जारी किया है। उन्हें सात दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही अगले आदेश तक पार्टी की सभी गतिविधियों से दूर रहने को कहा गया है।
 

07 Jun 2026

मेदिनीपुर : भाजपा नेता शुभेंदु सामंत को कारण बताओ नोटिस

पश्चिम मेदिनीपुर। जिले के केशपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पराजित उम्मीदवार शुभेंदु सामंत को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में भाजपा की राज्य इकाई ने कारण बताओ नोटिस (शो-कॉज) जारी किया है। उन्हें सात दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही अगले आदेश तक पार्टी की सभी गतिविधियों से दूर रहने को कहा गया है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद केशपुर के विभिन्न इलाकों से शुभेंदु सामंत के खिलाफ डर का माहौल बनाने, अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने और कथित तौर पर वसूली करने जैसी शिकायतें राज्य नेतृत्व के पास पहुंची थीं।

इन शिकायतों के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य के निर्देश पर भाजपा की अनुशासन समिति ने यह कार्रवाई की है। नोटिस में कहा गया है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पार्टी की मर्यादा और संगठनात्मक अनुशासन के खिलाफ हैं।

केशपुर में चुनाव के बाद भाजपा के भीतर गुटबाजी भी खुलकर सामने आई है। हाल ही में अलग-अलग विजय जुलूस और अलग-अलग पार्टी कार्यालयों के उद्घाटन ने आंतरिक मतभेदों को और स्पष्ट कर दिया था।

शुभेंदु सामंत ने कहा कि उन्हें नोटिस जारी होने की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक पत्र हाथ में नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि नोटिस मिलने पर निर्धारित समय के भीतर जवाब दिया जाएगा।

शनिवार रात भाजपा के घाटाल के जिला उपाध्यक्ष अमूल्य माइती ने बताया कि कुछ शिकायतें मिलने के बाद राज्य अनुशासन समिति ने नोटिस जारी किया है और संबंधित नेता अपना पक्ष रखेंगे।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मेदिनीपुर : भाजपा नेता शुभेंदु सामंत को कारण बताओ नोटिस
जिले के केशपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पराजित उम्मीदवार शुभेंदु सामंत को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में भाजपा की राज्य इकाई ने कारण बताओ नोटिस (शो-क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News