Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

न्यूटाउन में आधी रात खूनी संघर्ष

शराब पार्टी और शोर का विरोध करने पर पड़ोसी का सिर फोड़ा

22 Feb 2026

न्यूटाउन में आधी रात खूनी संघर्ष

कोलकाता। इको पार्क जैसे शांत और प्रतिष्ठित इलाके के समीप स्थित एक अपार्टमेंट में रविवार तड़के उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नशे में धुत युवक-युवतियों ने शांति की अपील करने वाले एक पड़ोसी पर जानलेवा हमला कर दिया। जात्रागाछी पश्चिमपाड़ा स्थित इको विला अपार्टमेंट में चल रही कथित शराब पार्टी और कानफोड़ू संगीत का विरोध करने पर दबंगों ने स्थानीय निवासी शौकत अली के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर दिया। हमले में घायल शौकत के सिर में छह टांके आए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से सात आरोपितों को हिरासत में लिया है। 
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना तड़के करीब साढ़े तीन बजे की है। इको विला अपार्टमेंट के एक फ्लैट में तेज आवाज में संगीत बज रहा था और वहां मौजूद लोग नशे की हालत में हंगामा कर रहे थे। शोर के कारण आसपास के निवासियों की नींद में खलल पड़ा, जिसके बाद पास ही रहने वाले शौकत अली ने मौके पर पहुंचकर आपत्ति दर्ज कराई। आरोप है कि जैसे ही शौकत ने संगीत की आवाज कम करने को कहा, फ्लैट के भीतर मौजूद युवक-युवतियां आपा खो बैठे और उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बहस के दौरान ही आरोपितों ने शौकत अली पर हमला बोल दिया। इसी बीच किसी ने भारी वस्तु से उनके सिर पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों को घाव गहरा होने के कारण छह टांके लगाने पड़े। फिलहाल पीडि़त की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन क्षेत्र में इस घटना को लेकर गहरा रोष व्याप्त है। वारदात की सूचना मिलते ही इको पार्क थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद संबंधित गेस्ट हाउस/अपार्टमेंट में दबिश दी। पुलिस ने वहां से चार पुरुषों और तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपार्टमेंट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमले में शामिल मुख्य आरोपित की पहचान की जा सके। इस घटना ने न्यूटाउन जैसे उभरते आवासीय क्षेत्र में सुरक्षा और अवैध रूप से चल रहे गेस्ट हाउसों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बाहरी लोगों द्वारा देर रात तक शराब पार्टी और असामाजिक गतिविधियों के कारण मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है। लोगों ने मांग की है कि रिहायशी इलाकों में संचालित होने वाले ऐसे गेस्ट हाउसों पर सख्त निगरानी रखी जाए ताकि भविष्य में ऐसी हिंसक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


न्यूटाउन में आधी रात खूनी संघर्ष
शराब पार्टी और शोर का विरोध करने पर पड़ोसी का सिर फोड़ा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News