Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

कॉलेज स्ट्रीट एवं पार्क स्ट्रीट में मंत्री अग्निमित्रा पाल ने फुटपाथ कब्जे पर दी चेतावनी

अग्निमित्रा पाल ने कहा कि दुर्गा पूजा के बाद पूरे राज्य में फुटपाथों से अवैध कब्जा हटाने का अभियान तेज किया जाएगा

22 Jul 2026

कॉलेज स्ट्रीट एवं पार्क स्ट्रीट में मंत्री अग्निमित्रा पाल ने फुटपाथ कब्जे पर दी चेतावनी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार की महिला एवं शिशु कल्याण तथा शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने बुधवार को कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट एवं पार्क स्ट्रीट इलाके का दौरा कर फुटपाथों पर हुए अवैध अतिक्रमण का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले और दुकानों का सामान सड़क तक फैलाने वाले व्यापारियों से बातचीत कर उन्हें नियमों का पालन करने की सलाह दी।
मंत्री अग्निमित्रा पाल ने दुकानदारों से कहा कि यदि वे थोड़ी भी नैतिकता दिखाएं तो कम से कम पैदल चलने वाले लोगों के लिए फुटपाथ का पर्याप्त हिस्सा खाली छोड़ दें। उन्होंने कहा कि एक ओर फुटपाथ पर अस्थायी दुकानें लगाई जा रही हैं, तो दूसरी ओर कई स्थायी दुकानदार तिरपाल और अन्य सामान लगाकर अपनी दुकानों का दायरा फुटपाथ तक बढ़ा रहे हैं। यह व्यवस्था किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि फुटपाथ आम लोगों के चलने के लिए बनाए गए हैं, न कि व्यापार करने के लिए। इसलिए फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त रखना सभी की जिम्मेदारी है।
पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर दुर्गा पूजा तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगाई गई है, ताकि त्योहार के दौरान व्यापारियों को किसी तरह की परेशानी न हो। हालांकि उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह राहत केवल अस्थायी है।
अग्निमित्रा पाल ने कहा कि दुर्गा पूजा के बाद पूरे राज्य में फुटपाथों से अवैध कब्जा हटाने का अभियान तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को पैदल चलने के लिए सुरक्षित और खुला फुटपाथ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अग्निमित्रा पाल ने फुटपाथ कब्जे पर दी चेतावनी
अग्निमित्रा पाल ने कहा कि दुर्गा पूजा के बाद पूरे राज्य में फुटपाथों से अवैध कब्जा हटाने का अभियान तेज किया जाएगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News