Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

उत्तर बंगाल दौरे पर मंत्री अग्निमित्रा पाल, बाढ़ और विकास कार्यों की समीक्षा

राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल एक दिवसीय पर रविवार को उत्तर बंगाल पहुंची है। बागडोगरा हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद उन्होंने क्षेत्र की बाढ़ स्थिति और विकास कार्यों की समीक्षा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उन्हें विशेष रूप से उत्तर बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेने के लिए भेजा है।

07 Jun 2026

उत्तर बंगाल दौरे पर मंत्री अग्निमित्रा पाल, बाढ़ और विकास कार्यों की समीक्षा

सिलीगुड़ी। राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल एक दिवसीय पर रविवार को उत्तर बंगाल पहुंची है। बागडोगरा हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद उन्होंने क्षेत्र की बाढ़ स्थिति और विकास कार्यों की समीक्षा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उन्हें विशेष रूप से उत्तर बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेने के लिए भेजा है।

मंत्री ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को जनता के बीच विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उनके अनुसार, भ्रष्टाचार और कथित वसूली के कारण लोगों में असंतोष बढ़ा है, जिसका असर चुनावी नतीजों में भी दिखाई दिया है।

मदरसों को मिलने वाली सरकारी सहायता पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिए गए लगभग 5,713 करोड़ रुपये के अनुदान का उपयोग किस प्रकार हो रहा है, इसकी समीक्षा आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह देखा जाना चाहिए कि कितने छात्र-छात्राएं इससे लाभान्वित हो रहे हैं और शिक्षा के क्षेत्र में इसका वास्तविक प्रभाव क्या है। उनका कहना था कि अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को भी विकास, शिक्षा और रोजगार के समान अवसर मिलने चाहिए।

अल्पसंख्यक राजनीति के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि किसी भी समुदाय को केवल वोट बैंक के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे मुस्लिम हों, पारसी हों या किसी अन्य समुदाय के लोग, सभी की प्राथमिकताएं शिक्षा, रोजगार और विकास हैं।

उन्होंने हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री द्वारा बुलेट ट्रेन परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाई जा रही है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार ने विकास कार्यों की अपेक्षा उत्सवों पर अधिक ध्यान दिया।

उत्तर बंगाल के संदर्भ में उन्होंने कहा कि क्षेत्र को अब और उपेक्षित नहीं रहने दिया जाएगा। अपने दौरे के दौरान वे दार्जिलिंग, मिरिक और जलपाईगुड़ी सहित कई इलाकों का दौरा करेंगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ से होने वाले नुकसान को रोकने, महिलाओं की स्थिति का आकलन करने और प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं विकास कार्यों की समीक्षा उनकी प्राथमिकता होगी।

इसके अलावा, उन्होंने नगरपालिकाओं में भर्ती संबंधी कथित अनियमितताओं की जांच और उनकी निष्पक्षता की समीक्षा की भी बात कही।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उत्तर बंगाल दौरे पर मंत्री अग्निमित्रा पाल, बाढ़ और विकास का
राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल एक दिवसीय पर रविवार को उत्तर बंगाल पहुंची है। बागडोगरा हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद उन्होंने क्षेत्र की बाढ़ स्थिति और विकास कार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News