Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

तारातला वेयरहाउस हादसे पर मंत्री अग्निमित्रा पाल का बड़ा बयान

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 31 जुलाई तक नए निर्माण कार्यों की ऑडिट रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया है

25 Jun 2026

तारातला वेयरहाउस हादसे पर मंत्री अग्निमित्रा पाल का बड़ा बयान

कोलकाता। कोलकाता के तारातला ट्रांसपोर्ट क्षेत्र के पास हुए वेयरहाउस हादसे को लेकर राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि यदि निर्माण कार्य स्वीकृत नक्शे (सैंक्शन प्लान) के अनुसार नहीं हुआ और निगरानी में लापरवाही बरती गई है तो जिम्मेदारों को जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि इस मामले में कोलकाता नगर निगम (केएमसी) की किसी स्तर पर कोई भूमिका या लापरवाही रही या नहीं।
उन्होंने कहा कि यदि निर्माण योजना को मंजूरी दी गई थी तो उसकी नियमित मॉनिटरिंग भी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी थी। सरकार के एक महीने तक निर्माण कार्य रोकने के फैसले पर उन्होंने कहा कि सभी को निर्देशों का पालन करना होगा, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बिल्डर संगठनों और निर्माण एजेंसियों के साथ बैठक कर उन्हें जागरूक किया जाएगा।
अग्निमित्रा पाल ने कहा कि निर्माण कार्य बंद रहने से मजदूर प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए व्यवस्था में सुधार जरूरी है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में सैंक्शन प्लान के पालन और निगरानी को लेकर व्यापक समीक्षा की आवश्यकता है।
हादसे के तकनीकी पहलुओं पर उन्होंने दावा किया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लोहे के पिलरों को पर्याप्त वेल्डिंग के बिना केवल नट-बोल्ट से जोड़ा गया था और बाद में सीमेंट संरचना का भार बढ़ने से ढांचा गिर गया। हालांकि अंतिम निष्कर्ष जांच के बाद सामने आएगा।
उन्होंने बताया कि हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि घटनास्थल पर मौजूद लोगों की संख्या को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं।
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 31 जुलाई तक नए निर्माण कार्यों की ऑडिट रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया है। इसके आधार पर एसओपी तैयार कर विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि हादसे में जो भी दोषी पाए जाएंगे— चाहे इंजीनियर, अधिकारी या अन्य संबंधित पक्ष— उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तारातला वेयरहाउस हादसे पर मंत्री अग्निमित्रा का बड़ा बयान
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 31 जुलाई तक नए निर्माण कार्यों की ऑडिट रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News