Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

झाड़ू लेकर सड़क पर उतरीं मंत्री अग्निमित्रा पाल

सरकार जल्द ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माने सहित सख्त कार्रवाई करेगी

16 Jun 2026

झाड़ू लेकर सड़क पर उतरीं मंत्री अग्निमित्रा पाल

दुर्गापुर। शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार अब और सख्त कदम उठाने जा रही है। सड़क, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने या पान-गुटखे की पीक थूकने वालों के खिलाफ कड़ी निगरानी और कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। इसी संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए मंगलवार सुबह दुर्गापुर के सिटी सेंटर बस स्टैंड इलाके में राज्य की नगर विकास एवं शहरी मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने झाड़ू हाथ में लेकर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। 'निर्मल बंधु' और 'निर्मल साथी' के साथ आयोजित विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम में जिला अधिकारी पन्नाम्बलम एस, दुर्गापुर नगर निगम के आयुक्त अबुल कलाम आजाद इस्लाम, नगर विकास विभाग के कई अधिकारी तथा सफाईकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्वयं झाड़ू लगाकर बस स्टैंड के आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। साथ ही स्थानीय दुकानदारों से बातचीत कर उन्हें अपने प्रतिष्ठानों और आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने की अपील की।

मंत्री ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने में केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया। सरकार जल्द ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माने सहित सख्त कार्रवाई करेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


झाड़ू लेकर सड़क पर उतरीं मंत्री अग्निमित्रा पाल
सरकार जल्द ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माने सहित सख्त कार्रवाई करेगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News