Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

बस में अचानक पहुंची मंत्री अग्निमित्रा 

महिला यात्रियों ने कहा, भाजपा सरकार ने वादा निभाया

01 Jun 2026

बस में अचानक पहुंची मंत्री अग्निमित्रा 

कोलकाता। महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की महत्वाकांक्षी योजना शुरू होने के पहले ही दिन एक अनोखा नजारा देखने को मिला। राज्य की शहरी विकास एवं नगर प्रशासन मंत्री अग्निमित्रा पाल सोमवार को अचानक एक सरकारी बस में सवार हो गईं। उन्होंने दक्षिण कोलकाता के गडिय़ाहाट से रूबी मोड़ तक आम यात्रियों के साथ बस में सफर किया और नई योजना का जमीनी स्तर पर निरीक्षण कर सीधे महिलाओं से उनकी राय जानी। 
राज्य सरकार की ओर से सोमवार से सभी सरकारी बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा योजना लागू कर दी गई है। योजना के पहले ही दिन सुबह से बसों में महिला यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। इसी बीच अचानक मंत्री को अपने बीच पाकर यात्रियों का उत्साह दोगुना हो गया। सफर के दौरान कई महिलाओं ने सरकार का आभार जताते हुए कहा कि यह फैसला उनके दैनिक खर्च को कम करने में बड़ी मदद करेगा और भाजपा सरकार ने चुनाव में किया अपना वादा पूरी निष्ठा से निभाया है। नई व्यवस्था के तहत महिलाएं राज्य की सभी सरकारी परिवहन सेवाओं—डब्ल्यूटीसी, सीएसटीसी, एनबीएसटीसी और एसबीएसटीसी की बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा केवल शहरों तक सीमित नहीं होगी, बल्कि दार्जिलिंग से दीघा जैसी लंबी दूरी की बसों पर भी लागू होगी। 
योजना को व्यवस्थित रखने के लिए सरकार महिलाओं को एक विशेष पिंक कार्ड (स्मार्ट कार्ड) उपलब्ध कराएगी, जिसे बस परिचालक की मशीन में स्वाइप करने पर जीरो वैल्यू टिकट जारी होगा। मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाना और उनका बोझ कम करना है, और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि हर पात्र महिला तक इसका लाभ बिना किसी परेशानी के पहुंचे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बस में अचानक पहुंची मंत्री अग्निमित्रा 
महिला यात्रियों ने कहा, भाजपा सरकार ने वादा निभाया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News