Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

तारातला हादसे के घायलों से एसएसकेएम अस्पताल में मिले मंत्री अजय कुमार पोद्दार

उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाले पांच मजदूरों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई

25 Jun 2026

तारातला हादसे के घायलों से एसएसकेएम अस्पताल में मिले मंत्री अजय कुमार पोद्दार

कोलकाता। तारातला ट्रांसपोर्ट डिपो के समीप निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरने की घटना के बाद पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री डॉ अजय पोद्दार ने गुरुवार को एसएसकेएम अस्पताल पहुंचकर घायल मजदूरों और उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी ली तथा सभी प्रभावितों को बेहतर और समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि हादसे के बाद राहत एवं बचाव अभियान लगातार युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। मलबे में अब भी दो लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए बचाव दल पूरी सतर्कता के साथ अभियान में जुटा हुआ है।
उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाले पांच मजदूरों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई। साथ ही अस्पताल में भर्ती करीब 20 घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।
डॉ. पोद्दार ने राहत एवं बचाव कार्य में जुटी आपदा प्रबंधन टीम की तत्परता और कार्यकुशलता की सराहना करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
मंत्री ने जानकारी दी कि घटना के संबंध में अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा मामले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस घटना को गंभीरता से ले रही है और राहत व बचाव कार्यों को तेज करने में मुख्यमंत्री के नेतृत्व और त्वरित हस्तक्षेप की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


घायलों से एसएसकेएम अस्पताल में मिले मंत्री अजय कुमार पोद्दार
उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाले पांच मजदूरों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News