Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य का आराेप - चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ की बैठक में मुझे डांटकर चुप कराया गया

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि जब उन्होंने अपनी बात रखनी चाही तो मुख्य चुनाव आयुक्त ने उन्हें “डोंट शाउट” कहकर रोक दिया।

09 Mar 2026

मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य का आराेप - चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ की बैठक में मुझे डांटकर चुप कराया गया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक के बाद तृणमूल कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राज्य की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दावा किया कि बैठक के दौरान उन्हें डांटकर चुप रहने को कहा गया, जिससे वह बेहद असंतुष्ट हैं।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि जब उन्होंने अपनी बात रखनी चाही तो मुख्य चुनाव आयुक्त ने उन्हें “डोंट शाउट” कहकर रोक दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह व्यवहार महिलाओं के प्रति सम्मान की कमी को दर्शाता है। उनका कहना था कि अगर मतदाता सूची में किसी महिला का नाम नहीं है तो उसे साबित करने की जिम्मेदारी आयोग की है, न कि लोगों को लाइन में खड़े होकर अपनी नागरिकता साबित करनी चाहिए।

तृणमूल के प्रतिनिधिमंडल में मौजूद कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने यह धारणा बना दी है कि पश्चिम बंगाल रोहिंग्या और घुसपैठियों का ठिकाना है, जिसके आधार पर आयोग ने नीतियां बनाई हैं। हकीम ने आरोप लगाया कि नागरिकता सत्यापन से जुड़ी प्रक्रिया में आम लोगों को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है और कई लोग घंटों लाइन में खड़े होने को मजबूर हैं।

उन्होंने कहा कि बीते दो महीनों की प्रक्रिया में घुसपैठ के ठोस प्रमाण सामने नहीं आए, लेकिन भारतीय नागरिकों को ही परेशान किया गया। हकीम ने दावा किया कि इस प्रक्रिया के कारण कई लोग बीमार पड़े और कई मौतें भी हुई हैं। उन्होंने आयोग से अपील की कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी भारतीय नागरिक अधिकारों से वंचित न हो।

दूसरी ओर, बैठक के बाद कांग्रेस नेता प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य मुद्दा चुनाव की निष्पक्षता और सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि चुनाव एक चरण में हो या कई चरणों में, इससे अधिक महत्वपूर्ण यह है कि मतदान निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से कराया जाए।

गौरतलब है कि, पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ राज्य में राजनीतिक दलों और प्रशासन के साथ बैठक कर रही है, जिसमें चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य का आराेप - चुनाव आयोग की पूर्ण पी
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि जब उन्होंने अपनी बात रखनी चाही तो मुख्य चुनाव आयुक्त ने उन्हें “डोंट शाउट” कहकर रोक दिया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News