Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष

मंत्री ने लोगों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित मुद्दों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया

14 Jun 2026

फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष

कोलकाता। बंगाल सरकार में संसदीय कार्य एवं पर्यटन मंत्री शंकर घोष रविवार सुबह सिलीगुड़ी में एक अलग अंदाज में नजर आए। एक कार्यक्रम से दूसरे कार्यक्रम में जाते समय उन्होंने सड़क किनारे एक छोटे से अस्थायी ठेले पर बैठकर मुरी-घुगनी और उबला अंडा खाया। जब लोगों ने इसकी वजह पूछी तो मंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि भूख लग गई थी।
मंत्री को सड़क किनारे साधारण बेंच पर बैठकर नाश्ता करते देख स्थानीय लोग हैरान रह गए। कई लोगों ने उनके साथ बातचीत की और हालचाल भी पूछा। शंकर घोष ने भी सहजता से लोगों से संवाद किया। राजनीतिक हलकों में शंकर घोष की पहचान एक ऐसे नेता के रूप में है जो सादगीपूर्ण जीवनशैली और आम लोगों से सीधे जुड़ाव में विश्वास रखते हैं। सिलीगुड़ी और उत्तर बंगाल के लोग उन्हें लंबे समय से जनआंदोलनों और सड़क पर उतरकर लोगों की समस्याओं के लिए संघर्ष करते हुए देखते आए हैं। हालिया विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया था। मंत्री बनने के बाद भी आम लोगों से उनका संपर्क बना हुआ है। रविवार की यह घटना भी उसी छवि को और मजबूत करती दिखाई दी।
रविवार को सिलीगुड़ी में आयोजित 'जनता दरबार' कार्यक्रम में भी मंत्री ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में शहर सहित उत्तर बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर पहुंचे। मंत्री ने लोगों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित मुद्दों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सड़क किनारे साधारण दुकान पर बैठकर नाश्ता करने की तस्वीरें और चर्चा पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंत्री का यह व्यवहार उन्हें आम जनता के और करीब लाता है।
मंत्री को इस तरह आम लोगों के बीच बैठकर नाश्ता करते देख राहगीर हैरान रह गए। कई लोग रुककर उन्हें देखने लगे, तो कई ने आगे बढ़कर उनसे बातचीत भी की। शंकर घोष ने भी सभी से सहजता के साथ मुलाकात की और हालचाल जाना। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, शंकर घोष हमेशा से जमीनी स्तर की राजनीति से जुड़े रहे हैं। मंत्री बनने के बाद भी उनका आम जनता से जुड़ाव और सादगी भरा व्यवहार लोगों के बीच एक सकारात्मक संदेश देता है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष
मंत्री ने लोगों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित मुद्दों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News