Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

वक्फ बिल‌ के‌ जरिए अल्पसंख्यकों को‌ किया जा रहा टारगेट : ममता

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर मुसलमानों को निशाना बनाकर एक समुदाय विशेष के खिलाफ विभाजनकारी एजेंडा चलाने का आरोप लगाया

02 Dec 2024

वक्फ बिल‌ के‌ जरिए अल्पसंख्यकों को‌ किया जा रहा टारगेट : ममता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को वक्फ संशोधन बिल को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर मुसलमानों को निशाना बनाने और विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
राज्य विधानसभा में इस बिल के खिलाफ एक प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस मामले में राज्य सरकारों से कोई परामर्श नहीं किया। उन्होंने कहा कि वक्फ बिल पर केंद्र ने हमसे कोई चर्चा नहीं की।
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने भाजपा पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) में विपक्षी सदस्यों को बोलने नहीं देने का भी आरोप लगाया। ममता ने कहा कि जेपीसी में विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है, इसी कारण उन्होंने इसका बहिष्कार किया है।
मुख्यमंत्री ने भाजपा पर मुसलमानों को निशाना बनाकर एक समुदाय विशेष के खिलाफ विभाजनकारी एजेंडा चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस वक्फ संशोधन बिल के नाम पर सिर्फ मुसलमानों को निशाना क्यों बनाया जा रहा है ? क्या आप हिंदू मंदिर ट्रस्टों या चर्चों की संपत्तियों के साथ ऐसा करने की हिम्मत कर सकते हैं ? जवाब है, नहीं। लेकिन एक विशेष समुदाय को निशाना बनाना आपकी विभाजनकारी राजनीति के अनुकूल है।
बिल के पारित होने पर जताई शंका
ममता बनर्जी ने संसद में इस बिल के पारित होने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "क्या भाजपा इस बिल को संसद में पारित करवा पाएगी, जबकि उसके पास दो-तिहाई बहुमत नहीं है?"
ममता बनर्जी ने बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की और केंद्र सरकार से पड़ोसी देश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने की अपील की।
यह बयान राज्य में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ बढ़ते विरोध के बीच आया है, जिससे केंद्र और राज्य सरकार के बीच तनाव और बढ़ने की संभावना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वक्फ बिल‌ के‌ जरिए अल्पसंख्यकों को‌ किया जा रहा टारगेट
मुख्यमंत्री ने भाजपा पर मुसलमानों को निशाना बनाकर एक समुदाय विशेष के खिलाफ विभाजनकारी एजेंडा चलाने का आरोप लगाया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News